स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चकमा देकर फरार हुआ फर्जी डाक्टर

मुजफ्फरनगर। बिना ऑप्रेशन ही घुटने के दर्द और इससे जुड़ी अन्य बीमारियों का उपचार कराने के दावे के साथ हरियाणा से आकर यहां पर एक होटल में ओपीडी करने वाले चिकित्सक ने स्वास्थ्य विभाग की तेजतर्रार टीम की अंाखों में धूल झौंक दी और टीम को चमका देकर फरार हो गया। टीम के अफसर शिकायत के बाद इस चिकित्सक की कारगुजारी की जांच के लिए होटल पर छापा मारने पहुंचे थे, जिसमें चिकित्सक के पास कोई भी वैध डिग्री या दस्तावेज नहीं मिला। टीम के अफसरों ने थाने पहुंचकर फर्जी चिकित्सक के सम्बंध में सूचना दर्ज करा दी है।

दअसल, कुछ महीनों से अखबारों के माध्यम से पानीपत निवासी डॉ. तरूण बराक जिला मुख्यालय पर आकर रेलवे रोड स्थित एक होटल में अपनी विशेष ओपीडी का आयोजन करते हैं। इस चिकित्सक का दावा है कि वो हरियाणा के पानीपत में डॉ. बराक नी पेन ट्रीटमेंट सेंटर का संचालन करते हैं और घुटने के दर्द के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। डॉ. बराक के द्वारा मुजफ्फरनगर में 27 मई से 29 मई तक होटल में विशेष ओपीडी लगाने का इश्तहार अखबारों में दिया गया था। इसमें कहा गया कि हर तीसरे व्यक्ति को घुटने में दर्द की समस्या बनी रहती है। ऐसे में घुटने के ऑप्रेशन की आवश्यकता नहीं हैं, क्योंकि अब बिना ऑप्रेशन ही इसका उपचार संभव है। डॉ. तरूण ने अपने इस इश्तहार में दावा किया है कि यह उपचार उनके द्वारा नी ऑफ लोडर ब्रेस के माध्यम से किया जाता है। घुटने के दर्द की समस्या को मेडिकल नहीं होने का दावा करते हुए डॉ. बराक का कहना है कि यह मैकेनिकल समस्या है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षा

डॉ. बराक ने अपनी ओपीडी शुल्क 500 रुपये और घुटने के उपचार के लिए 11 से 22 हजार रुपये का शुल्क रखा। इसके साथ ही कमर दर्द का उपचार छह हजार रुपये में करने का दावा किया। सुबह दस से शाम छह बजे तक वो ओपीडी कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल पर छापामार कार्यवाही करते हुए चिकित्सक को वहां पर ओपीडी करते हुए पकड़ लिया। उनके पास से नी ऑफ लोडर ब्रेस भी टीम ने बरामद किये। पूछताछ की गई तो डॉ. तरूण बराक फर्जी चिकित्सक निकला, जिसके पास कोई डिग्री नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  ओपन जिम मामले में क्लीन चिट, नहीं मिली वित्तीय अनियमितता

टीम में शामिल स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को गोपनीय शिकायत मिली थी कि शहर के होटल वेलेंटाइन में डॉ. तरूण बराक द्वारा घुटने और कमर दर्द के उपचार के लिए विशेष ओपीडी की जा रही है, इसी को लेकर उनके निर्देश पर गठित टीम के द्वारा होटल पर छापा मारा तो डॉ. बराक वहां पर ओपीडी करते हुए पाये गये, जिनके पास कोई भी डिग्री नहीं थी। उनके पास से नी ब्रेस का सामान और एक रसीद बुक मिली। टीम में शामिल एसीएमओ डॉ. विपिन कुमार और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विक्रांत तेवतिया ने पूछताछ की तो पता चला कि डॉ. बराक पानीपत के विशाल नगर फेस 2 के निवासी हैं। बताया कि जब टीम ने उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करने के लिए थाने पहुंची तो चिकित्सक टीम को चकमा देकर फरार हो गया। फर्जी चिकित्सक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में सूचना दे दी गई है। उनका कहना है कि चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  बीआईटी में सीएम योगी का हैलीपेड और मंच बनाने में खर्च हो गए 1.11 करोड़

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों ने किया हमलास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी से बिगड़ी बात तो फांसी पर झूल गया सिपाहीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एटीएम से रुपये निकालने आई पत्नी की हत्या कर

Read More »