टाउनहाल में भाकियू का हंगामा, ईओ कार्यालय में दिया धरना

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने एकता विहार कॉलोनी में बनाए गए एंट्री गेट को नहीं हटवाए जाने के विरोध में नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहॉल पहुंचकर भारी हंगामा किया। यहां भाकियू कार्यकर्ताओं और एकता विहार के निवासियों ने शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं करने पर अधिशासी अधिकारी कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि गेट के कारण कालौनी में आवागमन के लिए भारी परेशानी हो रही है। यह गेट पूरी तरह अवैध है और इसको पालिका प्रशासन सभासद को संरक्षण देते हुए नहीं हटवा रहा है।

भाकियू तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ ही एकता विहार के लोग सोमवार को टाउनहाल पहुंचे और मौहल्ले में बनाये गये अवैध गेट का ढांचा ध्वस्त नहीं करने को लेकर रोष जताया। ये लोग ईओ कार्यालय पर पहुंचे और वहां पर गेट बंद मिलने पर कर्मचारियों के समक्ष ही कार्यालय का दरवाजा खोला और अंदर घुसकर धरना शुरू कर दिया। नीचे फर्श पर बैठे कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस और एलआईयू के कर्मचारी भी ईओ कार्यालय पहुंच गये थे। इस दौरान लोगों ने पालिका प्रशासन पर अवैध गेट को ध्वस्त कराने के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं करने पर रोष जताया।

भाकियू तोमर के युवा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि एकता विहार कालोनी के मुख्य मार्ग पर वर्तमान सभासद सुनीता पत्नी प्रमोद कुमार द्वारा करीब तीन माह पूर्व एक गेट का निर्माण करा दिया गया है। जो पूरी तरह से अवैध है, सभी कालोनी वासी इस अवैध गेट से परेशान हैं और स्कूल बस को आने-जाने में भी काफी दिक्कत व परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी में चार स्कूल हैं और इसके साथ ही यहां पर आम लोगों को भी अपने वाहनों से आवागमन में परेशानी हो रही है, क्योंकि गेट बन जाने से 25 फीट चौड़ी सड़क का प्रवेश ही संकरा हो गया है। बताया कि इस अवैध गेट को हटाने के लिए 10 फरवरी में सहायक अभियन्ता निर्माण नगर पालिका अखंड प्रताप के द्वारा सभासद को नोटिस जारी करते हुए हटाने के लिए कहा था, लेकिन न तो सभासद ने गेट हटवाया और न ही पालिका ने कार्यवाही की। इसी को लेकर आज यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

भाकियू तोमर के पदाधिकारी लगातार ईओ को बुलाने की मांग करते रहे इसी बीच पुलिस कर्मी और एलआईयू के कर्मचारी भी वहां पहुंच गये थे। दोपहर तक भी ईओ कार्यालय में धरना चलता रहा, यहां प्रदर्शनकारियों ने भोजन भी किया और दो बजे पालिका प्रशासन जगाओ यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया। इसके बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव ने ईओ कार्यालय जाकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उनका ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि जल्द ही पालिका स्तर से कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बेशकीमती जमीनों के लिए तीन बुजुर्गों का कत्ल

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सोमवार को सहारनपुर में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव महेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा मंडल के सभी निकायों के ईओ की मीटिंग बुलाई गई थी, वो सवेरे ही सहारनपुर के लिए निकल गई थी। वहीं पर उनको पता चला कि कार्यालय में धरना चल रहा है। इस प्रकरण में सभासद को निर्माण विभाग की ओर से दो नोटिस भेजे जा चुके हैं। गेट का निर्माण पालिका ने नहीं कराया है, वो पूरी तरह से अवैध है। प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन ले लिया गया और उनको आश्वासन भी दिया गया कि जल्द समाधान होगा, लेकिन वो धरने पर जमे रहे। फोन पर लगातार बात जाती रही। ईओ ने बताया कि इस सम्बंध में जेई निर्माण को गेट ध्वस्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का शुभारंभ

Also Read This

चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

सहारनपुर/चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव गयाजुद्दीनपुर निवासी किसान ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जे के प्रयास, गेहूं की फसल और पॉपलर के पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। किसान रामपाल पुत्र रामसिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि वह खसरा संख्या 603, 604 और 605 की भूमि का वैध भूमिधर है। आरोप है कि कुछ नामजद लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। किसान ने अपने शिकायती पत्र में हल्का लेखपाल पर भी मिलीभगत

Read More »

कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि मधु गोयल ने अपने संबोधन में कहा-मां परिवार और समाज की आधारशिला होती है तथा वह बच्चों की सर्वश्रेष्ठ गुरू मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित मंचीय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में अपनी माताओं के प्रति आदर, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु गोयल का आगमन हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मुख्य

Read More »

नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 5 मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा, करीब 13 किलो अवैध नशीला पदार्थ बरामद मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 998 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, जिसमें डोडा पोस्त और गांजा शामिल है, बरामद किया है। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा

Read More »

जनसुनवाई पोर्टल पर खरा उतरी मुजफ्फरनगर पुलिस, प्रदेश में पहला स्थान

अप्रैल 2026 में शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर मिली बड़ी उपलब्धि मुजफ्फरनगर। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। अप्रैल 2026 की रैंकिंग में जिले के सभी 22 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण किया, जिसके चलते यह उपलब्धि जनपद के नाम दर्ज हुई। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय

Read More »