टोकने की खुंदक में बेटियों ने काट दिया सोते पिता का गला

मोरना में धारदार हथियार से गला रेतकर की गई अधेड़ किसान की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में एक अधेड़ किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रारंभ में घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने गहन छानबीन की। जांच में सामने आया कि पिता की रोक-टोक से नाराज दो पुत्रियों ने ही चाकू से गला काटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपित पुत्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा करते हुए मृतक किसान के पुत्र की शिकायत पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में रविदास मंदिर के पीछे रहने वाले 55 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र घसीटू कश्यप सोमवार सुबह अपने घर में खून से लथपथ अवस्था में मृत पाए गए। सुबह जब उनकी पत्नी चंद्रकाली नींद से जागीं तो उन्होंने चारपाई के पास पति का शव पड़ा देखा। गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किसान की पत्नी ने प्रारंभ में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। सूचना पर थाना भोपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच प्रारंभ की। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेई तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे। किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके साथ ही एसपी देहात ने फोरेंसिंक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में मुकदमे की रंजिश में हिंसा, दो पक्षों में जमकर संघर्ष

घर के भीतर संघर्ष के विशेष निशान न मिलने और वारदात के तरीके को देखते हुए पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई। परिजनों से की गई पूछताछ के दौरान पुलिस को परिजनों के बयानों में विरोधाभास मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर मृतक की दो अविवाहित पुत्रियों ने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पिता द्वारा लगातार रोक-टोक और पारिवारिक विवाद के चलते दोनों नाराज थीं। इसी आक्रोश में उन्होंने रविवार की रात के समय सोते हुए पिता का चाकू से गला रेत दिया। एसपी देहात ने बताया कि मृतक के पुत्र अमित की तहरीर के आधार पर दोनों बहनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। रामप्रसाद खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी चंद्रकाली, दो पुत्र अमित और सुमित तथा चार पुत्रियां लता, शिल्पी, कोमल और वंदना हैं। लता और शिल्पी विवाहित हैं। कोमल और वंदना को पिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर उनसे पुलिस अफसरों ने गहन पूछताछ की। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़ें:  राजकुमार भाटी के खिलाफ जाट महासभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Also Read This

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर झटका दिया है। आपके उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी अचिन त्यागी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तारईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर

Read More »

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े

Read More »

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेपर मिल का बॉयलर फटा, शिफ्ट इंचार्ज की मौतआग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ और खतौली से भी

Read More »