सहकार भारती के विभाग स्तरीय अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

सहारनपुर। सहकार भारती का विभाग स्तरीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली के पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मेयर डॉ. अजय सिंह , अतिविशिष्ट अतिथि गंगोह विधायक कीरत सिंह एवं सहकार भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसीएफ चेयरमैन सोमेंद्र राणा ने की। अभ्यास वर्ग के मुख्य वक्ता एवं सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने “सहकार भारती का मूल विचार, लक्ष्य, प्रकोष्ठ रचना, महत्व एवं उनके कार्य” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के अभय जैन ने संयम पथ पर चलने का लिया संकल्प

उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, संस्कार, स्वावलंबन और समाज के अंतिम व्यक्ति के आर्थिक उत्थान का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के मूल विचार को समझने, प्रत्येक प्रकोष्ठ को सक्रिय बनाने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जोड़ने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे जी ने “संगठनात्मक ढांचा, कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता निर्माण” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सक्रिय, संस्कारित और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से होती है। सहकार भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय चौधरी ने “युवा एवं महिला भागीदारी” विषय पर कहा कि सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा देने के लिए युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को केवल संगठन से जोड़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें जिम्मेदारी, नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में भी अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों, सहकारी संस्थाओं, स्वरोजगार एवं स्थानीय उद्यमों से जोड़ने पर जोर दिया। अंचल चौधरी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में भीषण हादसा: ITBP DIG परमिंदर सिंह और ड्राइवर की मौत

सहारनपुर जिला अध्यक्ष श्री अंचल चौधरी जी ने कहा कि सहकार भारती की वास्तविक शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ताओं में है। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों से गांवों एवं सहकारी संस्थाओं के बीच नियमित संपर्क बढ़ाने तथा किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहारनपुर से महामंत्री श्यामवीर सिंह , संगठन प्रमुख वीरेंद्र तोमर, महिला प्रमुख सपना चौधरी, मीडिया प्रभारी चौधरी चरण सिंह, डीसीएफ निदेशक विश्वास चौधरी , मत्स्य प्रकोष्ठ प्रमुख विपिन परमार, सह-विधि प्रकोष्ठ प्रमुख बृजमोहन शर्मा आदि रहे।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में लोकेश हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
Share This Article