थाना कुतुबशेर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को दबोचा

सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों व नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है ।

इसे भी पढ़ें:  मसूद परिवार का विवाद सार्वजनिक, हमजा नोमान और शायान मसूद आमने-सामने

 

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर आकिब पुत्र खुर्शीद निवासी मौहल्ला सराय मर्दान खजुर वाली गली थाना मण्डी को मानकमऊ नहर पटरी थरोली रोड निकट पानी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 498 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुतुबशेर पर एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  चिलकाना पुलिस ने धौलाहेड़ी में लगाई महिला सुरक्षा चौपाल
Share This Article