अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 14 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

चिलकाना। अवैध खनन परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने दुमझेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान 14 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को खनन सामग्री का परिवहन करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान संबंधित वाहनों के पास खनन सामग्री की रॉयल्टी नहीं मिली। थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि बिना रॉयल्टी खनन सामग्री का परिवहन करने वाली सभी 14 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को थाने लाकर सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में उतरी एटीएस, एसएसपी संग किया फ्लैग मार्च
Share This Article