खतौली में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक पर गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर मामलों के कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी की पहचान नाजिम उर्फ डॉन (27) निवासी ढिटोली, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ के रूप में की है। उसे अलकनंदा नहर से तहसील जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू (तोमर) ने स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों पर मोर्चा खोला

पुलिस के मुताबिक, नाजिम गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Share This Article