TIME BOMB-कोतवाली पहुंचे डीआईजी, शातिर जावेद से की पूछताछ

मुजफ्फरनगर। चार आईईडी टाइम बम के साथ गिरफ्तार किये गये शातिर जावेद को आज पुलिस ने जेल रवाना कर दिया है। इससे पहले जिला मुख्यालय पहुंचे डीआईजी सहारनपुर अजय साहनी ने एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ शहर कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक जावेद से बम बनाने को लेकर काफी देर तक पूछताछ की, हालांकि वो इस सनसनीखेज प्रकरण में मीडिया के समक्ष कुछ भी कहने से बचते नजर आये। वहीं जावेद से हुई पूछताछ में सामने आई महिला इमराना अभी तक भी एक रहस्य बनी हुई है। गत रात्रि से ही पुलिस द्वारा उसको गिरफ्तार करने की चर्चा जोरों पर है, लेकिन पुलिस अफसर इस सम्बंध में कुछ भी कहने से साफ इंकार कर रहे हैं। हालांकि सूत्रों का दावा है कि इमराना को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर उसको पुलिस की निगरानी में किसी की सुपुर्दगी में दिया गया है। इस दावे की कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का दावा है कि इमराना की तलाश में एसटीएम और पुलिस की टीम लगी हुई है। उसके सामने आने के बाद ही इस मामले में कई और राज खुल सकते हैं।

बता दें कि एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से चार टाइम बम बरामद किए, इन बमों को बनाने वाले जावेद पुत्र जरीफ निवासी मिमलाना रोड को उस समय गिरफ्तार करने का दावा किया गया है, जबकि वो इनको सप्लाई करने के लिए एक बैग में लेकर निकला था। एसटीएफ की इस कार्यवाही का खुलासा होने के बाद देशभर में हड़कम्प मच गया। पुलिस का दावा था कि इन टाइम आईईडी बमों के जरिए लोकसभा चुनाव के आसपास दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों को दहलाने की साजिश थी। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी जावेद ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि इमराना के आर्डर पर उसने ये बम तैयार किए था। उसने यह भी बताया कि दिल्ली के किसी शख्स ने ही इमराना को बम तैयार कराने के आॅर्डर दिए थे। शातिर इमराना तंत्र-मंत्र की क्रियाएं भी करती थी। जावेद का परिवार भी इमराना को पिछले लगभग बीस वर्ष से जानता है जिस कारण जावेद का भी उसके पास आना-जाना लगा रहता था। इमराना पत्नी आजाद ग्राम बंतीखेड़ा, थाना बाबरी, शामली की रहने वाली है। उसका वर्तमान पता काली नदी के पास प्रेमपुरी, थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर है। इमराना ने ही जावेद को बम बनाने का आर्डर दिया था। एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जावेद को मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था। इस खुलासे के बाद आईबी और एटीएस की टीम ने भी यहां आकर जावेद से पूछताछ की थी।

शनिवार को सवेरे डीआईजी सहारनपुर अजय साहनी भी यहां पहुंचे और एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ शहर कोतवाली जाकर आरोपी जावेद से इमराना और बम बनाने के बारे में काफी देर तक पूछताछ की। बम कांड के बारे में जब मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल किये तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि एसएसपी अभिषेक सिंह ही इस सम्बंध में पूरी जानकारी देंगे, वो तो यहां पर पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। वहीं शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आज चालान कर जावेद को जेल भेज दिया गया है। जबकि इमराना को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसकी तलाश में टीम काम कर रही है, जबकि सूत्रों का कहना है कि इमराना को रात्रि में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उससे काफी देर तक पुलिस और विशेषज्ञ अफसरों ने पूछताछ भी की थी। फिलहाल पुलिस ने उसको सुपुर्दगी में दिया हुआ है और जावेद तथा इमराना से जो भी जानकारी सामने आई है, उसकी जांच पड़ताल का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस और पब्लिक के लिए इमराना एक रहस्य बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  लुटेरी दुल्हन सोनाक्षी का एक और शिकार आया सामने

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  लापरवाही बरतने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी ने सफाई नायक को हटायास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को बाबा साहब ने दिलाया सम्मान-अधिकारः अनिल कुमारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में बीजेपी नेता से मारपीट, सिक्योरिटी इंचार्ज पर

Read More »