प्रयागराज- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इससे पहले, उन्होंने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। महाकुंभ में आज भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। प्रयागराज में सभी सड़कें जाम हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 12 फरवरी माघी पूर्णिमा स्नान से पहले प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इससे पहले, भारत की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीर्थराज कुंभ नगरी प्रयाग में आगमन पर प्रयागराज के प्रथम नागरिक महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रयागराज महानगर की चाबी भेंट कर उनका स्वागत किया ।

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका
गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: MUZAFFARNAGAR—रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन ने दबोचास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।





