गौशाला में गौकशी को लेकर क्रांतिसेना ने जताया रोष, एसपी सिटी को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गौकशी के मामले पर रोष जताते हुए कार्यवाही की मांग की है। बधाई कला गांव में हुई गोकशी की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते हुए क्रांतिसेना के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ समय से गौशाला संचालकों पर लग रहे गौ तस्करी के आरोप गंभीर मामला है, यदि यह आरोप सही है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

इस संबंध मे क्रांतिसेना के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सिटी से मिलकर इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पूर्व शिवम हॉस्पिटल के सामने चल रही गौशाला संचालक अनिल शर्मा को भी गौ तस्करी के मामले में पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है। क्रांतिसेना ने गो तस्करी में लिप्त हिंदुओं को अल्टीमेटम देते हुए कि ऐसे लोगों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पर गुरु गोविंद सिंह जी और उनके चार पुत्रों के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि के गुरु गोविंद सिंह जी वह उनके पुत्रों ने अपना बलिदान दे दिया, लेकिन इस्लाम धर्म नहीं अपनाया लेकिन आज कुछ तथाकथित हिंदू पीर मजारों और गिरजाघर में अपना माथा फोड़ रहे हैं।

उन्होंने ऐसे हिंदुओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें क्रांतिकारियों और हिंदू धर्म के लिए कार्य करने वाले गुरु गोविंद सिंह जी और उनके बच्चों के बलिदान को याद रखना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, शिवसेना जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, मंगतराम सोनकर, महानगर महासचिव आदित्य कश्यप, राजेश अरोड़ा, उज्ज्वल पंडित, शैलेंद्र विश्वकर्मा, दीपक प्रजापति, रितिक कुमार, राजेंद्र तायल आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  दूध खराब बताने पर चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार से काट दिया अंगूठा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दूध खराब बताने पर चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार से काट दिया अंगूठास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नौ दिसम्बर तक जेल में ही रहेंगे कादिर के भतीजे शाहनवाज और सद्दामवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा मुस्लिमों के उत्पीड़न का मुद्दा,

Read More »