धारदार हथियार से दंपती को काट डाला

बलिया। दंपती की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर खेजुरी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।  बलिया के खेजुरी थाना के मासुमपुर गांव में बीती रात पति-पत्नी का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। इसकी खबर लगते ही गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका-मुआयना कर घटना के संबंधित जानकारी उपस्थित पड़ोसियों से ली, लेकिन सभी इस घटना से अनजान रहे। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया। मासुमपुर गांव निवासी श्यामलाल चौरसिया (60) अपनी पत्नी बासमती देवी (55) के साथ घर पर रहते थे। बेटा एयरफोर्स आगरा में तैनात है, एक बेटी जिसकी शादी हो चुकी है। देर रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी, दोनों का शव घर के बाहर दरवाजे पर पड़ा था। जिसे देख किसी ने डायल 112 को खबर की। डबल मर्डर की खबर लगते ही मौके पर एएसपी ओमवीर सिंह सहित आसपास थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार से आक्रोशित किसानों ने घेरी कलेक्ट्रेटजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »