KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी एवं योगी सरकार में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने शनिवार को मुख्यालय पहुंचकर कांवड़ मार्ग का भ्रमण करते हुए सुरक्षा बंदोबस्तों का जायजा लिया तो वहीं शिव चौक पहुंचकर नगर पालिका परिषद् के कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों से हो रही कांवड़ यात्रा की निगरानी को भी परखा। इसके साथ ही नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ शिव चौक से गुजर रहे शिव भक्त कांवड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन पर फूलों की बारिश करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  कौशल विकास से निखर रहा उत्तर प्रदेश, युवा आत्मनिर्भर बनेः कपिल देव


प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले मेरठ रोड पर तहसील सदर पर लेखपाल संघ के कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। यहां एसडीएम सदर और लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने शिव भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इसके बाद वो शिव चौक पहुंचे और यहां सुरक्षा बंदोबस्तों का जायजा लेने के लिए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने उनका स्वागत किया। यहां सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी प्राप्त की और सतत निगरानी के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  दारुल उलूम पहुंचे आमिर खान मुत्ताकी, महिला पत्रकारों को मिली नसीहत


उन्होंने कहा कि पूरे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को 24 घंटे फील्ड में भ्रमण के निर्देश दिये हैं। मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ मार्ग पर 740 सीसीटीवी कैमरों के सहारे बॉर्डर टू बॉर्डर डिजीटल निगरानी की जा रही है। यह कांवड़ मेला उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को भी साबित कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे वृहद बनाते हुए भव्यता प्रदान की है। भाजपा के शासन में हर व्यक्ति निडर और संतुष्ट है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, एडीएम प्रशासन संजय सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह, सीओ सिटी राजू कुमार साव, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *