कानपुर पत्नी हत्या: लव मैरिज के 4 महीने बाद पति ने की हत्या, थाने जाकर किया सरेंडर

कानपुर। कानपुर पत्नी हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां लव मैरिज के महज चार महीने बाद पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। लव मैरिज के महज चार महीने बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस से बोला कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है और शव घर में कंबल में लिपटा पड़ा है।

आरोपी की सूचना से थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम तुरंत उसे हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंची। कमरे में चारपाई पर कंबल में लिपटा युवती का शव मिला। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंचः मुजफ्फरनगर में जोर-जबरदस्ती का बाजार बंद!

आरोपी ने खुद कबूला जुर्म

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सचिन सिंह (22) के रूप में हुई है। वह फतेहपुर जिले के मोहनपुर गांव का रहने वाला है और फिलहाल महाराजपुर के रूमा इलाके में किराए के कमरे में रह रहा था। मृतका उसकी पत्नी श्वेता सिंह है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चार महीने पहले उसने घरवालों की मर्जी के खिलाफ श्वेता से कोर्ट मैरिज की थी। परिवार की नाराजगी के चलते वह पत्नी के साथ सूरत चला गया, जहां एक निजी फैक्ट्री में काम किया। कुछ समय बाद दोनों वापस कानपुर लौट आए।

इसे भी पढ़ें:  आठ साल से लिव इन रिलेशन में रहने वाली प्रेमिका ने सिर में तवा मारकर की युवक की हत्या

शक और विवाद के बाद हुई हत्या

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी पर शक होने लगा था। पत्नी के खाते में पैसे आने को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ। शुक्रवार की रात दोनों में कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में उसने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 120 रोगियों का परीक्षण

वारदात के बाद इधर-उधर भटकता रहा

हत्या के बाद आरोपी घबराकर घर से निकल गया और कई घंटे तक शहर में इधर-उधर घूमता रहा। बाद में उसने खुद को पुलिस के हवाले करने का फैसला किया और थाने पहुंचकर पूरी घटना बता दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। 

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र की मॉडल से लव मैरिज करने के बाद की ठगी, गर्भवती कर छोड़ाजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »