शामली में लखटकिया अरशद समेत चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर घायल

शामली। 13 साल के बाद एक बार फिर से पुलिस की कग्गा गिरोह के बदमाशों के साथ सीधी मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कार सवार चार बदमाश पुलिस की गोली लगने के कारण मौके पर ही ढेर हो गये। जबकि एक इंस्पेक्टर भी बदमाशों की फायरिंग रेंज में आ जाने के कारण गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको गंभीर अवस्था में रैफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर को गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 13 साल पहले गिरोह के सरगना कग्गा को भी ऐसी ही सीधी मुठभेड़ में पुलिस ने ढेर कर दिया था। इसके बाद यह गैंग बिखर गया था, लेकिन अब फिर से कग्गा के गिरोह के बदमाशों ने खुद को संगठित कर कई बड़ी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। ऐसी ही वारदात को करने के लिए ये बदमाश शामली जनपद के झिंझाना पहुंचे थे कि मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोलियों से तीन बदमाश कार और एक बदमाश भागते हुए मारा गया है। पुलिस ने कार से उनके शवों के साथ ही अवैध असलाह और कारतूस बरामद किये हैं। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर डीआईजी भी मौके पर पहुंच गये थे।

जनपद शामली के झिंझाना में एसटीएफ और कार सवार बदमाश आमने सामने आ गये। इसके बाद दोनों ही ओर से दनादन गोलियां चली। इस मुठभेड़ को लेकर आज पूरे उत्तर प्रदेश में सनसनी फैली नजर आ रही है। मुठभेड़ में एसटीएफ ने चार कुख्यात बदमाशों को ढेर करने का काम किया है। इनमें एक लाख का इनामी बदमाश भी शामिल है। ये बदमाश कग्गा गिरोह के सदस्य बताये गये हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात झिंझाना के उदपुर गांव के जंगल में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग का एक लाख का इनामी शातिर बदमाश अरशद और उसके तीन साथी गोली लगने से मौके पर ही ढेर हो गए। बदमाशों की गोली लगने से इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल हो गए, जिनकी हालत को गम्भीर देखते हुए गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि सोमवार देर रात एसटीएफ मेरठ को सूचना मिली थी कि शामली के झिंझाना क्षेत्र में कुछ कुख्यात बदमाश लूट की वारदात करने के इरादे से आ रहे हैं। सूचना पाते ही एसटीएफ मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी करने के लिए चैकिंग शुरू कर दी थी। एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि गांव उदपुर के ईंट भट्ठे के पास एक ब्रेजा कार आती नजर आई। चैकिंग के लिए कार सवारों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बीच कार सवारों ने एसटीएफ टीम पर सीधी फायरिंग करनी शुरू कर दी। एसटीएफ टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने फायरिंग से बचते हुए बदमाशों को घेरने के लिए जवाबी फायरिंग की। मौके पर दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग होती रही। इस फायरिंग में सहारनपुर के गंगोह के एक लाख के इनामी मुकीम और मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग का सदस्य अरशद गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा अरशद का साथी सोनीपत का मंजीत और हरियाणा के मधुबन का रहने वाला सतीश और एक अन्य को भी गोली लगी। इन तीनों की भी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाते ही डीआईजी अजय साहनी, एसपी शामली रामसेवक गौतम मौके पर पहुंचे। बदमाशों के पास से पिस्टल, तमंचे भी बरामद किए गए हैं। वहीं बदमाशों की फायरिंग में इंस्पेक्टर सुनील कुमार को गोली लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें देर रात ही शामली से गुरूग्राम रैफर कर दिया गया था, जहां एक निजी अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया है। एसटीएफ के अनुसार, सोनीपत के मंजीत को किसी मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई हुई है। वह पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। बाहर आने के बाद मंजीत लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। इसी को लेकर मंजीत अपने साथी बदमाशों के साथ अब झिंझाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को करने की फिराक में आया था। यहां पर वो लूट की कोई बड़ी योजना बना रहे थे। एसटीएफ के अनुसार, एक लाख के इनामी अरशद पर शामली के अलावा सहारनपुर, हरियाणा के पानीपत में भी लूट, हत्या और अन्य मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से मंदिर और गौशाला तक गोवर्धन की गूंज

लूट, डकैती और हत्या जैसा अपराध में शामिल रहे बदमाश, एक की शिनाख्त नहीं

शामली। यूपी के शामली में एसटीएफ के हाथों मारे गए चारों बदमाश हत्या, लूट और डकैती जैसे अपराधों के चलते कुख्यात थे। चारों वेस्ट यूपी के मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य थे। इनमें एक लाख का इनामी बदमाश अरशद भी शामिल है। अरशद सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती जैसे एक दर्जन के केस दर्ज थे। एनकाउंटर में मारे गए मंजीत और सतीश भी खूंखार बदमाश थे। मंजीत और सतीश हरियाणा के रहने वाले थे। मंजीत, सोनीपत के थाना खरखोदा रोहट का रहने वाला था। जबकि सतीश करनाल के मधुबन थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उनके साथ मारे गए एक अन्य बदमाश की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मारा गया कुख्यात बदमाश लूट के मामले में फरार चल रहा था। एनकाउंटर के बाद यूपी एसटीएफ ने बदमाशों के पास से इंपोर्टेड हथियार बरामद किए हैं। देसी कार्बाइन समेत काफी मात्रा में हथियार बरामद किये गए हैं। अब एसटीएफ और पुलिस चारों बदमाशों के बारे में और जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें:  पेड़ पर चोर की अफवाह से मचा हड़कंप, आधी रात सैकड़ों लोग दौड़े

40 मिनट में चली 30 गोलियां, ददुआ और ठोकिया एनकाउंटर में शामिल रहे इंस्पेक्टर सुनी

शामली। जनपद शामली में मेरठ एसटीएफ और बदमाशों के बीच करीब 40 मिनट तक एनकाउंटर चला। एसटीएफ एसपी बृजेश ने बताया कि दोनों ओर से 30 से अधिक राउंड फायरिंग की गई। पुलिस अफसरों का दावा है कि पिछले करीब 16 साल में पश्चिमी यूपी की यह सबसे बड़ी मुठभेड़ है। बदमाशों ने 12 पुलिसकर्मियों की टीमों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस चुनौती के बीच ही पुलिस कर्मियों ने जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों को कार में मार गिराया, जबकि एक बदमाश कुछ दूरी पर ढेर किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मी लगातार बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कह रहे थे, लेकिन वो लगातार पुलिस पर फायरिंग करते रहे। बताया कि पश्चिमी यूपी में वर्ष 2010 के दौरान कग्गा गैंग की समाज में बड़ी दहशत थी। गैंग के सदस्य रंगदारी से लेकर अन्य बड़ी वारदातों को अंजाम देते थे। खास तौर से गैंग की व्यापारियों में दहशत थी। वर्ष 2011 में कग्गा को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। उस समय ही इंस्पेक्टर सुनील कुमार एसटीएफ में आए थे। वह ददुआ, ठोकिया समेत कई बड़े बदमाशों और डकैतों के एनकाउंटर में शामिल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-पूर्व मंत्री संजीव, सांसद हरेन्द्र ने कोर्ट में लगाई हाजिरी

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  रामलला को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया कूलर, भोग में दिए जा रहे मौसमी फल, रबड़ी और दहीहादसे

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  दुःसाहस: बेटी के अंगों को पोटली

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  रामलला को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया कूलर, भोग में दिए जा रहे मौसमी फल, रबड़ी और

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  ALERT-बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी का बिछाया जा रहा

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »