जमीन की खातिर किया युवक का अपहरण, एक गिरफ्तार, चार फरार

रायबरेली। दंपती मालिक से नौकर को मिली छह अरब की जमीन को हथियाने के लिए पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

सरोजनी नगर की हाइडिल कॉलोनी निवासी नंदकिशोर कश्यप ने बताया कि वह लखनऊ की यश इन्फ्राबेल्ट प्राइवेट कंपनी के दंपती मालिक का नौकर था। दंपती आशा और एसके मित्तल ने जिंदा रहते लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित करीब छह अरब की जमीन उसके नाम प्राधिकारी हस्ताक्षर (अथारिटी सिग्नेचर) कर दिया था। इससे कुछ लोग उसका अपहरण कर जमीन हथियाने के फिराक में थे। वह रायबरेली के गुरुबख्शगंज के रजवापुर में छिपकर रहने लगा तभी पांच लोगों ने उसे अगवा कर लिया। इसी दौरान एक आरोपी सूरज चोरी के लिए गांव पहुंचा तो उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपहरण की बात भी स्वीकार कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि अपहरण के आरोपी रायबरेली के गुरुबख्शगंज के रजवापुर गांव निवासी सूरज, भदोखर के कोला हैबतपुर गांव निवासी प्रथम पांडेय, उन्नाव के मौरावां के हिलौली निवासी हंसराज, शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी लालगंज कस्बे के आचार्य द्विवेदी नगर निवासी नीरज पांडेय फरार है।

इसे भी पढ़ें:  हर क्षेत्र में विकास के प्रयास मेरी प्राथमिकताः हरेंद्र मलिक

Also Read This

अल्मोड़ा जंगलों में आग से धुआं फैलाः अस्पताल में बढ़े मरीज

अल्मोड़ा जंगलों में आग की घटनाओं ने अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। जंगलों से उठ रहा धुआं और वातावरण में फैली धुंध के कारण जिला अस्पताल में आंखों में जलन, सिरदर्द और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे जहां वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं पूरे क्षेत्र में धुआं और धुंध फैलने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जंगलों से उठ रहे धुएं का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा

Read More »

यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026: 18 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन

यूपी बोर्ड कॉपी जांच 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक किया जाएगा। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 53 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य संपन्न कराया जाएगा। बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 12 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा समाप्त होने से पहले ही बोर्ड ने मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में कुल पांच केंद्रों पर कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से निम्न संस्थान शामिल हैं: पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बेगमपुल रोड, डीएन इंटर कालेज रेलवे रोड चौराहा, एसएसडी

Read More »

दुबई में फंसे भारतीय: टिकट तीन गुना महंगे, घर लौटना मुश्किल

दुबई में फंसे भारतीय इन दिनों भारी दहशत और अनिश्चितता के बीच जिंदगी गुजार रहे हैं। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद खाड़ी देशों में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। आसमान से गिरती मिसाइलों और धमाकों की गूंज ने वहां काम कर रहे लाखों भारतीयों की नींद उड़ा दी है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रटौल गांव का रहने वाला दानिश किसी तरह अपनी जान बचाकर दुबई से ओमान पहुंचा है। उसने वीडियो कॉल के जरिए वहां के हालात बताते हुए कहा कि हालात बेहद डरावने हो चुके हैं। दानिश ने बताया कि दुबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहरों में भी अब मिसाइल

Read More »