नामचीन होटल के आलू पराठे में निकली हड्डी, छात्रों का हंगामा, दी तहरीर

बरेली। बरेली के एक नामचीन होटल के आलू पराठे में हड्डी निकलने का मामला सामने आया है। इस मामेल में सभी को सोचने की जरूरत है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चार छात्रों ने नाश्ते के लिए पराठे आर्डर किए थे। एक छात्र ने खाने के लिए पराठा तोड़ा तो हड्डी देखकर हैरान रह गया। छात्रों ने सारा नाश्ता टेबल पर छोड़ दिया और बिल देकर होटल से सीधे थाना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। छात्रों ने इसका वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक चार छात्र शुक्रवार सुबह स्टेशन रोड स्थित होटल में नाश्ता करने पहुंचे थे। चार छात्रों ने आलू पराठा आर्डर किया। नाश्ते के दौरान एक पराठे में हड्डी निकली। हड्डी देखकर छात्र चैंक गए। उन्होंने इसका वीडिया बना लिया। छात्रों ने होटल मैनेजर से शिकायत की। इस पर मैनेजर ने सभी का पूरा बिल माफ करने की बात कही, लेकिन छात्रों ने बिल भरा और नाश्ता छोड़कर चले आए। छात्रों ने पराठे में निकली हड्डी का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाना कोतवाली में दी। इन्हीं में एक छात्र के मित्र सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। जब उन्हें इस प्रकरण की जानकारी दी गई तो उन्होंने एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। जानकारी के मुताबिक छात्रों में से एक छात्र राजेंद्र नगर स्थित मंदिर में पुजारी भी है।

इसे भी पढ़ें:  27 अपै्रल को लखनऊ में जुटेंगे व्यापारीः कृष्ण गोपाल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  OPRATION SAVERA-छह लाख के गांजा-चरस सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  27 अपै्रल को लखनऊ में जुटेंगे व्यापारीः कृष्ण गोपालवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ट्रक चालक ने स्कूटी को रौंदा, पौती की मौत,

Read More »