भाभी के कानों में सोने के कुंडल देख देवर को आया लालच और कर दी हत्या

मुजफ्फरनगर। अपनी बुजुर्ग भाभी की हत्या करने वाले आरोपी देवर को पुलिस ने दबोच लिया है। हत्या के बाद पुलिस के सक्रिय होने के बाद से ही वो फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि महिला के सोने के कुंडल लूटकर उसकी हत्या कर दी गई थी और शव को बोरे में भरकर रजबहे में फेंक दिया गया, जो बहकर मेरठ जनपद के एक गांव तक चला गया था।

पुलिस लाइन के सभागार में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सिखेडा थाना क्षेत्र के गंाव दौलतपुर से लापता महिला की हत्या के मामले में आरोपी देवर भंवर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 11 अपै्रल को महिला के पुत्र ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से हत्या का खुलासा किया और शव को बरामद किया गया। बताया कि दौलतपुर गांव से 65 वर्षीया सरोज 11 अप्रैल को लापता हुई थी। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी खंगाले गए। महिला का देवर भंवर सिंह एक बोरे को बाइक पर ले जाता दिखाई दिया, लेकिन 15 मिनट बाद जब वह लौटा तो बोरा गायब था।

पुलिस ने इस तथ्य पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने भी भंवर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि सरोज ने कुंडल पहने थे, जो शव बरामद होने पर नहीं मिले। आरोप लगाया कि भंवर सिंह ने कुंडल लूटकर हत्या कर दी। सोमवार को बोरे में ही महिला सरोज का शव जनपद मेरठ के थाना सरधना के गांव कालंदी के रजबहे में मिला। यह रजबहा गांव दौलतपुर से होते हुए मेरठ क्षेत्र में जाता है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसके देवर ने ही की है। गुमशुदगी को हत्या के मामले में तरमीम करते हुए सिखेडा पुलिस ने फरार हत्यारोपी भंवर सिंह को सिखेडा पुलिस ने बहादरपुर कट से गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से पुलिस ने महिला के पीली धातु के कुंडल, दरांती और कपड़े भी बरामद किये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली विवाद में सरवट में चले लाठी-डंडे चार घायल, चार नामजद

दुपट्टे से मुंह दबाकर रोक दी थी सरोज की सांस

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त भँवर सिंह उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि मेरी खानदानी भाभी श्रीमती सरोज पत्नि स्व0 य़शपाल सिह अपने परिवार के साथ गाँव में ही रहती है। दिनांक 11.04.2025 की सुबह मैं मुजफ्फरनगर से अपने गाँव दोलतपुर गया था और अपने घर के सामने खडा था तभी मेरी भाभी खेत पर जाने के लिए हाथ में दराती लिए अपने घऱ से आ रही थी। जिसको रास्ते में रोककर में बात करने लगा तथा कानो में बडे कुण्डल देखकर मेरे मन मे लालच आ गया। जिसके बाद उनको अपने खाली पड़े घर में ले जाकर उनके दुपट्टे से ही मुँह दबाकर हत्या कर दी उनके कानों में पहने हुए कुण्डल उतार लिये, तथा मृतका की दराती व हत्या के समय पहने अपने कपड़ों को उतारकर घर में छिपा दिया। उसके बाद शव को बोरे में भरकर मंसूरपुर जाने वाले रास्ते पर रजवाहे में फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें:  सनातन का उपहास, बाबर की तारीफ, ये कहकर फंस गया अब्दुल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता नीतिश मलिक के होटल पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंगस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चमके जिले के मेधावी, जीता स्वर्णवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  82 हजार संपत्ति पंजीकृत, पालिका 33 हजार से ही

Read More »