खान-पान की आदत सुधारें, स्वस्थ रहेगा लीवरः डा. अजय

मुजफ्फरनगर। पेट सम्बंधी बीमारियों, लीवर रोग और पीलिया बीमारी के लक्षण, बचाव एवं उपचार विषय को लेकर सर्वहित मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा अर्श गेस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल के तत्वाधान में बुधवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पेट रोग विशेषज्ञ डा. अजय तोमर एवं डॉ. आयत ने सभी को पेट सम्बंधी बीमारियों के नवीनतम उपचार, बीमारियों और जांच आदि के विषयों में बताते हुए कहा कि खान-पान की सही आदत हमें हर तरीके से स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने अपने भोजन में सीजनल फल और सब्जियों को शामिल करने, फ्रोजन एवं फास्ट फूड की आदत को त्यागने की अपील करते हुए कहा कि जागरुकता ही बीमारियों का उपचार है। डा. आयत ने गर्भावस्था में होने वाली पीलिया और लीवर सम्बंधी समस्याओं के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि गर्भावस्था के शुरूआती तीन माह में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित गोष्ठी में अर्श गेस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल के पेट रोड विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अजय तोमर, एमडी मेडिसिन एवं डीएम गेस्ट्रो और डॉ. आयत एमडी मेडिसिन एवं डीएम गेस्ट्रो का एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नौमान राणा ने बुके देकर स्वागत किया। डॉ. अजय तोमर ने कहा कि आज की फास्ट लाइफ में आदमी अपनी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो रहा है। फास्ट फूड और फ्रोजन फूड हमारी दिन चर्या का हिस्सा बन गये हैं। हमने मौसमी दिनचर्या आधारित जीवन को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि खान पान में आये इसी बदलाव और लापरवाही के कारण ही हमारा शरीर अनेक बीमारियों का घर बन रहा है। पेट में दर्द और दस्त व अन्य शिकायतों को हम गंभीरता से नहीं लेते हैं, जबकि यह लगातार रहने से हमें गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। हमारा शरीर कई खाद्य और पेय पदार्थों के लिए संवेदनशील हो सकता है, जिसकी जानकारी हमें होना आवश्यक है। हमें अपना जीवन आठ घंटे खाना और 16 घंटे उपवास पर रहना, जैसी दिनचर्या को अपनाकर व्यतीत करना होगा तो हम स्वस्थ रह सकते हैं। डॉ. अजय तोमर ने कहा कि आज मेडिकल साइंस ने कई रिसर्च करते हुए अनेक जांच और उपचार विकसित किये हैं, जिनसे पेट सम्बंधी बीमारियों का पता कर उपचार किया जा सकता है। बशर्ते कि हम अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें और समय पर सही चिकित्सक से परामर्श लें। उन्होंने कहा कि फास्ट फूड और फ्रोजन फूड की आदत को सबसे पहले बदलने की आवश्यकता है। इसके लिए हमें सीजनल सब्जी और फलों पर आना होगा।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रिय समाज ने किया प्रदर्शन

डॉ. आयत ने गर्भावस्था में पेट सम्बंधी विकार उत्पन्न होने के लिए जागरुक करते हुए बताया कि गर्भावस्था के शुरूआती तीन माह में सबसे ज्यादा देखभाल की आवश्यकता है, क्योंकि गर्भ ठहरने के बाद बॉडी का सबसे पहले प्रभाव लीवर पर ही पड़ता है। हम गर्भावस्था के लिए गायनी से सम्पर्क करते हैं, लेकिन वहां पर सही उपचार नहीं मिलने के कारण पीलिया और लीवर सम्बंधी शिकायत बढ़ जाने पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि गर्भावस्था में पेट सम्बंधी कोई भी समस्या होने पर गायनी के साथ ही गेस्ट्रो को भी दिखाया जाये। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. शहादत अख्तर, डॉ. नौमान राणा, डॉ. मुजीब खान, डॉ. रिजवान राणा, डॉ. रिजवान अंसारी, डा. रमेश पांचाल, डा. तंजीर चौधरी और डॉ. मौहम्मद खालिद आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शामली में लखटकिया अरशद समेत चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर घायल

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »