डीएम-एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरूवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। दोनों अधिकारियों ने इस दौरान जेल के अंदर की बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को चेक करते हुए व्यवस्थाओं को परखा और बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इसके पश्चात अधिकारीगण द्वारा पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। तत्पश्चात कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया।

इसे भी पढ़ें:  IMA CME--शराब का लवली पेग भी कर सकता है शरीर कर सत्यानाश

इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया गया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। अधिकारीगण द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। अंत में महोदय द्वारा जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एएसपी व्योम बिन्दल, सीओ मंडी रूपाली राव, सीओ सदर राजू साव और जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना में ईनामी डकैत अजय एनकाउंटर में ढेर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *