MUZAFFARNAGAR-उद्यमियों ने सीएम योगी से मांगी रैपिड रेल

मुजफ्फरनगर। आरआरटीएस को मेरठ से मुजफ्फरनगर तक लाये जाने को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच ही जिले के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि जिले के लोगों की सुविधा के साथ ही यहां पर उद्योगों को राहत देने के लिए मेरठ आरआरटीएस परियोजना को मुजफ्फरनगर तक लाये जाने का काम कराया जाये। इसके लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ;आईआईएद्ध ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा है।

आईआईए के अध्यक्ष पवन कुमार गोयल द्वारा प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मोदीपुरम से मेरठ तक आई आरआरटीएस परियोजना के तहत रैपिड ट्रेन मुजफ्फरनगर तक चलाने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के लिए मांग की गई है। आईआईए चेयरमैन पवन गोयल ने ज्ञापन में कहा कि यह ट्रेन जनपद के यात्रियों/उद्यमियों के लिए एक सुविधाजनक और तेज़ यात्रा विकल्प प्रदान करेगी और दिल्ली से मुजफ्फरनगर के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाएगी, क्योंकि मुजफ्फरनगर में सर्वाधिक पेपर मिले, लोहा मिले और एशिया की सबसे बड़ी गुड मंडी है, भारत की राजधानी दिल्ली और मुजफ्फरनगर दोनों शहरों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, सड़क पर वाहनों का दवाब कम होने से वाहन दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।

इसे भी पढ़ें:  पशुओं की चर्बी से ब्रांडेड देसी घी...तीन घरों पर पुलिस ने मारा छापा

उन्होंने कहा कि आरआरटीएस मुजफ्फरनगर तक विकसित होने के कारण जनपद में विकास और आर्थिक वृ(ि होगी। सुगम यातायात समस्या का समाधान होने के साथ ही आरआरटीएस आने से जनपद में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यहां के उद्योगों को भी इसका फायदा होगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि यह सेवा उन्हें दिल्ली से जोड़ेगी। निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। पवन गोयल ने कहा कि मुजफ्फरनगर एनसीआर क्षेत्र में अंतिम जिला है और मोदीपुरम से मात्र चालीस किलोमीटर की दूरी पर है। आरआरटीएस का ध्येय एनसीआर क्षेत्र में यातायात को सुगम व त्वरित बनाना है। ऐसे में मुजफ्फरनगर तक बढ़ाने से एनसीआर के अंतिम छोर तक इसकी पहुँच हो पाएगी। आरआरटीएस ट्रेन दिल्ली से मोदीपुरम तक आ रही हैं, इसको मुजफ्फरनगर तक चलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करते हुए केन्द्र सरकार को तत्काल प्रस्ताव भेजने की मांग की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  लुलु मॉल का बैंक खाता फ्रीज, 27 करोड़ टैक्स बकाये पर आयकर विभाग की सख्तीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बुजुर्ग व्यापारियों के लिए सरकार से मांगी पेंशन योजनाभाकियू

Read More »