युवा उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन की जरूरतः पवन गोयल

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ;आईआईएद्ध मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा उद्यमी महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, शामली, सहारनपुर, हापुड़ और बिजनौर के युवा उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक का शुभारम्भ राष्ट्रीय गान से हुआ। आईआईए चेयरमैन पवन कुमार गोयल नें मुख्य अतिथि बिज़नेस कोच राजेश मारवाह, विशिष्ट अतिथि ईवान अस्पताल के सीइओ विजय जैन और ईएसआईसी डिस्पेंसरी इंचार्ज डॉ. नितिका सैन का पुष्प कलियां देकर स्वागत किया। युवा उद्यमियों को सम्बोधित करते हुये पवन गोयल ने कहा की हमारा संगठन हमेशा एमएसएमई के हितो की रक्षा करता आया हैं, परन्तु यह भी सत्य है कि बदलते समय मंे युवा उद्यमियों को विशेष प्लेटफॉर्म की जरूरत हैं। जहा वे एक दूसरे से नेटवर्किंग करके आगे बढ़ सकें। इसी नेटवर्किंग को मजबूत बनाने और एक मंच उपलब्ध कराने के लिए आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा उद्यमियों को यहां आमंत्रित किया गया है। इसके लिए हमने आईंआईंए युवा उद्यमी विंग का अलग से गठन किया है। उन्होंने तरक्की का मंत्र देते हुए कहा कि तकनीक और नवाचार ही भविष्य की चाबी हैं, युवा उद्यमी स्थानीय युवाओं को रोजगार दें और संगठन के वरिष्ठ सदस्यों से मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने उद्योगों के विकास के लिए रास्ता बनाने में जुट जायें। संचालन कर रहे आईआईए सचिव अमित जैन ने युवा उद्यमियों को देश की आर्थिक प्रगति के मजबूत स्तम्भ बताया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आईवाईसी कन्वनियर/कैप्टन अमन गुप्ता ने इंडस्ट्री 4.0 पर प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे आईओटी, ईआरपी, ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स और स्मार्ट फैक्ट्री जैसे नवीन तकनीकी घटक एमएसएमई क्षेत्र की दक्षता और प्रतिस्पर्धा को नया आयाम दे सकते हैं। सह कन्वनियर राहुल मित्तल नें टेक्निकल प्रेजेंटेशन दिया। मुख्य वक्ता बिज़नेस कोच राजेश मारवाह ने ओवरऑल इक्विपमेंट इफेक्टिवनेस विषय पर गहन जानकारी साझा की। डॉ. नितिका सैन और विजय जैन ने टाई-अप के बारे में बताया।

महासम्मेलन में मुख्य रूप से चेयरमैन पवन कुमार गोयल, सचिव अमित जैन, कोषाध्यक्ष अनुज स्वरुप बंसल, वाईस चेयरमैन अमित गर्ग, सुशील अग्रवाल, मनीष भाटिया, आकाश गुप्ता, दीपक बंसल, नीरज केडिया, अशोक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, शरद जैन, राज शाह, समर्थ जैन, अभिषेक अग्रवाल, अपार बंसल, ईशु बंसल, रजत कर्णवाल, राघव सिंगल, भव्य गोयल, शुभम अग्रवाल, कपिल कलकर, शिशिर संगल, राजेश गोयल, अनमोल अग्रवाल, प्रवीण गोयल, आचमन गोयल, अरविंद मित्तल, कौशल अग्रवाल, शामित अग्रवाल, पंकज मोहन गर्ग, विवेक गोयल, डॉ. यशपाल सिंह, मोहित गर्ग, हिमांशु गर्ग, प्रेरक जैन, अनन्या गोयल, सीए अंकित मित्तल, सीए अतुल अग्रवाल, सीए राजीव सिंगल, सुधीर अग्रवाल, राकेश जैन, अनन्या गर्ग, मनोज गुप्ता, फैसल राणा, अशद फारुकी, आरके सैनी, नमन जैन, अमित सिंगल, तुषार गुप्ता एडवोकेट, प्राचीर अरोरा, कार्तिक जलोत्रा, प्रणव गोयल, स्पर्श अग्रवाल, वंश संगल, नईम चांद, सूरज तनेजा, विनोद जलोत्रा, संजीव सिंघल, वंश कपूर, समर्थ अरोरा, विजय कपूर, अर्पित गोयल, अपूर्व गर्ग, शिवांश गर्ग, सीए अमन गर्ग, आदि उद्यमी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गालीबाज दरोगा पर गिरी एसएसपी की गाज, लाइन हाजिर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  Update- कैराना में इकरा हसन ने 76636वोटो की बढ़त बनाई, जित लगभग तयस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पालिका ने शुरू किया खूंखार बंदरों को पकड़ने का अभियानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आयुर्वेदिक चिकित्सक की दुकान में चोरी का प्रयासभाकियू नेता

Read More »