मुजफ्फरनगर की सड़कों पर दिखा राष्ट्रवाद का जज्बा

मुजफ्फरनगर। शहर के जी.आई.सी. मैदान से ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित जज्बा दौड़-11 का शुभारंभ नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर भगवा ध्वज लहनाने के साथ किया। अलसुबह मंत्री कपिल देव जीआईसी मैदान पर लोगों के बीच पहुंचे और राष्ट्रवाद की अलख जगाने का काम किया। राष्ट्रगान एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ प्रारंभ हुई इस दौड़ में नगर की सड़कों पर हजारों प्रतिभागियों का उत्साह देश के प्रति मर मिटने वाले शहीदों और बलिदानियों को समर्पित रहा।

समर्पित युवा समिति द्वारा देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित जज्बा दौड़ में हर आयु वर्ग के लोगों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई। संगठन के अध्यक्ष एवं सभासद अमित पटपटिया तथा उनकी समर्पित टीम ने आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाएँ सफलतापूर्वक संभालीं। अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जज्बा दौड़ केवल खेल का आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समाजसेवा की भावना को जगाने का एक जीवंत प्रतीक है। आज ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को नमन करते हुए हम यह संकल्प लें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल जीआईसी मैदान से सीधे मेरठ के लिए रवाना हो गये और वहां से वंदे भारत ट्रेन के जरिये वो लखनऊ प्रस्थान कर गये, सोमवार से वो यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सेदारी करेंगे।

वहीं जीआईसी मैदान पर पहंुची नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने उपस्थित बच्चों, युवाओं और नगरवासियों से आगामी स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे त्याग, बलिदान और एकता का प्रतीक है।

इस 15 अगस्त को हम सब मिलकर घर-घर पर तिरंगा फहराएँ और यह संदेश दें कि देश का हित धर्म और जाति से पहले हर भारतीय के लिए सर्वाेपरि है। उन्होंने बच्चों के साथ यहां सेल्फी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान दौड़ में विजेताओं को भी पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, समाजसेविका भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, बिजेन्द्र पाल, विशाल गर्ग, रुचि शर्मा, मनी पटपटिया, संजीव अरोरा, हरीश अरोरा, अजय अनेजा सहित हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया। 

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में रोडवेज बस रुकवाने को चेयरमैन जहीर ने कसी कमर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सरेआम हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया लंगड़ास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एलएंडटी के वेयर हाउस में भीषण आग, करीब 10 करोड़ का माल राखवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सरेआम हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया

Read More »