वॉलीबॉल खेलते हुए विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार

मेघाखेड़ी गांव में खेल के दौरान शुरू हुआ झगड़ा खूनखराबे में बदला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान में हुई छोटी सी कहासुनी ने गुरूवार को एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। शहर के समीप स्थित गांव में वॉलीबॉल खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और एक नवयुवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड ने पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा दिया।
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी में बुधवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब वॉलीबॉल खेलते हुए हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। खेल के दौरान गांव निवासी नवयुवक पारस पुत्र मनोज (उम्र 19 वर्ष) और हर्षित कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया और दोनों अपने-अपने घर लौट गए थे। लेकिन हर्षित का गुस्सा शांत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, कुछ ही घंटों बाद शाम के वक्त हर्षित अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर पारस के घर पहुंचा। उसने बाहर बुलाकर पारस को पकड़ा और चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल पारस को परिजनों ने आनन-फानन में भोपा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नई मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रजेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हर्षित और उसके साथी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों की तलाश में दबिशें शुरू कर दी हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पारस एक सीधा-सादा युवक था और नियमित रूप से गांव में दोस्तों के साथ खेलकूद में हिस्सा लेता था। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। गौरतलब है कि नई मंडी थाना क्षेत्र में यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल ही में रामलीला मंचन के दौरान भी एक कॉलेज के पास युवकों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसमें एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई थी। बार-बार इस प्रकार की घटनाओं से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से लापता नाबालिग प्रेमिका को युवक ने मार डाला... फिर खुद को भी गोली से उडाया

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वाद समारोहजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »