मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज को मिली जमानत, जल्द रिहाई की उम्मीद

जनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर की हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांगा पुत्र मलखान भट्ठे पर ईंट निकालने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान भट्ठे की एक दीवार अचानक गिर गई, जिससे वह उसके नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर तथा थाना प्रभारी भौराकलां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में अरूपा गायत्री ने किया ओडिसी नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन

अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मृत्यु के कारणों की विधिवत पुष्टि हो सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हादसे के कारणों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य संबंधित बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। क्षेत्राधिकारी फुगाना ने बताया कि सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा घटना के संबंध में आवश्यक जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR BY ELECTION-आसपा के चुनाव प्रभारी पर हमला, चार हमलावरों पर मुकदमा

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »