भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शौर्य और सम्मान का हुआ भव्य प्रदर्शन

शामली। ‘तिरंगा’ भारत के शौर्य, पराक्रम और आत्मगौरव का प्रतीक है। आज जनपद शामली में आयोजित ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह निरवाल, माननीय पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा जी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए। ‘तिरंगा यात्रा’ के माध्यम से #OperationSindoor में भाग लेने वाले सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान अर्पित किया गया तथा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। यह यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश लेकर चली, बल्कि जनता को भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और केंद्र सरकार की मजबूत नीति के प्रति जागरूक भी किया।

इसे भी पढ़ें:  सपा नेताओं ने कावड़ियों को पुष्प वर्षा कर कराया जलपान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  घर में अंतरंग थे 35 साल की महिला और 17 साल का प्रेमी… मासूम ने देखा तो मार डालास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  घर में अंतरंग थे 35 साल की महिला और 17 साल का प्रेमी… मासूम ने देखा तो मार डालावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-कर अधीक्षक को ईओ प्रज्ञा सिंह ने भेजा नोटिसभाकियू

Read More »