मीनाक्षी स्वरूप ने किया दो वार्डों में डेढ़ करोड़ की सड़कों का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। नगर में जल निकासी के साथ ही आवागमन को बेहतर बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की ओर से कराये जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में सोमवार को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के दो वार्डों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तैयार आठ सीसी सड़कों और एक नाला निर्माण को जनता को समर्पित किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं सभासद भी मौजूद रहे।


नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहरवासियों को विकास की सौगात देने और जनसमस्याओं को धरातल पर परखने के लिए स्थलीय निरीक्षण पर निकली। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव के साथ वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा में 05 सीसी सड़कों और एक करीब तीस मीटर नाले के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। यह जनता को समर्पित करते हुए मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि इस नाले के निर्माण होने से कूकड़ा की तीन बस्तियों को बेहतर जल निकासी का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि यहां पर आज पालिका के विभिन्न मदों से प्राप्त धनराशि के अन्तर्गत करीब 80 लाख रुपये की लागत से कराये गये विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है। कहा कि पालिका में शामिल विस्तारित क्षेत्र के विकास के लिए हम प्रतिब( हैं और इसी दिशा में यह प्रयास किया गया है। यहां उन्होंने स्थानीय सभासदों और आम जनमानस से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, महामंत्री सुशील गोयल, वार्ड सभासद प्रशांत गौतम, सभासद नवनीत गुप्ता, सभासद अनुज कुमार, सभासद पति ललित कुमार, विजय प्रजापति, लोकेश बंसल, विपिन कुमार, शिवकुमार व अन्य कार्यकर्ता तथा वार्डवासी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सीएमओ ने नगरीय पीएचसी का औचक निरीक्षण किया


वार्ड संख्या 26 में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने करीब 65 लाख रुपये की लागत से घास मंडी, ब्रह्मपुरी और अंसारी रोड लिंक मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस उद्घाटन के दौरान मीनाक्षी स्वरूप का स्थानीय नागरिकों ने वार्ड सभासद देवेश कौशिक के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, सभासद प्रशांत गौतम, रविन्द्र चौधरी, आदेश गौतम, प्रमोद त्यागी, दिनेश पुण्डीर, प्रदीप त्यागी, संजय त्यागी, शैल कौशिक, सीमा शर्मा, अलका गर्ग, माला सिंघल, रंजना शर्मा, विनोद शर्मा आदि नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षा


यहां से पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप अंसारी रोड पर जनसंपर्क करते हुए स्थलीय निरीक्षण के लिए नावल्टी चौराहे पर पहुंचे और यहां के ड्रेनेज सिस्टम का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत करते हुए समस्या को समझने का प्रयास किया और यहां से जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझाव भी मांगे। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि हम शहरी जल निकासी को सुव्यवस्थित बनाने के लिए कृत संकल्प हैं और इसके लिए एक वृहद कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। इसमें हम व्यापारियों से भी आग्रह करते हैं कि नालों पर अतिक्रमण न करें और उनमें थर्माकोल, प्लास्टिक वेस्ट, पॉलिथिन जैसे कूड़ा करकट को न डालें। इस दौरान सभासद देवेश कौशिक, सभासद पति शोभित गुप्ता, भाजपा नेता प्रवीण खेड़ा सहित अन्य भाजपा संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय दुकानदार एवं नागरिक मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, मुस्लिम युवक गिरफ्तार , संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Also Read This

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किशोरी का अपहरण कर किया रेपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »

दहशत की साजिश नाकाम: ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये आरोपी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई

Read More »