MUZAFFARNAGAR-महिलाओं के सम्मान की खातिर रावण ने उठाई शिव की कांवड़

मुजफ्फरनगर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के नियत्य नये रंग और ढंग नजर आ रहा है। आस्था के उत्कर्ष की कई कहानियों के साथ ही डीजे का रोमांच और भक्ति की बयार सभी को भगवान शिव के प्रति विश्वास और आस्था की गंगोत्री में सभी कुछ बहा ले जा रही है। कांवड़ मार्ग पर चल रही शिव भक्तों के बीच अचानक ही रावण के प्रकट हो जाने पर कांवड़ियों में भी उत्साह बना तो भक्तों में भी आकर्षण पैदा हुआ। जी हां! इस बार कलयुग मेें भगवान शिव से मन्नत मांगकर महिलाओं के सम्मान में रावण ने कांवड़ उठाई है। लंकापति रावण के अंदाज में गर्जना करता यह शिव भक्त समाज में छिपे रावण को सदबु(ि देने की प्रार्थना लेकर महिलाओं के सम्मान में कांवड़ लेकर निकला है।

दिल्ली के बुराड़ी के निवासी लोकेश त्यागी अपनी टोली के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। लंकापति रावण की वेशभूषा और अंदाज में कंधे पर गंगाजल की कांवड़ लिये कांवड़ मार्ग से जब लोकेश लंकेश की तरह गर्जना करते हुए निकले तो सभी का ध्यान उन्होंने खींच लिया। लोकेश ने हरिद्वार से गंगाजल उठाया और वो बुराड़ी तक पैदल यात्रा पर निकले हैं। उनके साथ कई साथी भी चल रहे हैं, लेकिन इस टोली में आकर्षण केवल लोकेश त्यागी के अंदाज से ही बना हुआ है। उनकी बोलचाल रावण जैसी है।

इसे भी पढ़ें:  'सत्ताईस का सत्ताधीश': लखनऊ में अखिलेश यादव के लिए चर्चा में आया पोस्टर

मीडिया से बातचीत में इस रावण रूप्ी कावड़िये ने कहा कि रावण कोई राक्षस नहीं था। वह एक महान विद्वान और भगवान शिव का परम भक्त था। उसने सतयुग में तपस्या कर महादेव को प्रसन्न किया था और मनचाहा वर प्राप्त किया था। वो महिलाओं का सम्मान करता था, सीता हरण के बाद भी उसने कभी उन्हें बुरी नजर से नहीं देखा। उनका हमेशा सम्मान किया।

लोकेश त्यागी ने कलयुग के समाज पर तंज कसते हुए कहा कि आज समाज में ऐसे कई रावण हैं जो महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। शारीरिक और मानसिक यातनाएं दे रहे हैं, इसलिए वह रावण का रूप लेकर भगवान शिव से महिलाओं के सम्मान को बचाने की प्रार्थना के साथ ही यह विनती लेकर निकले हैं कि समाज में छिपे बैठे महिला विरोधी मानसिकता वाले लोगों को सदबु(ि प्रदान करें। लोकेश ने बताया कि वो बुराडी की रामलीला में रावण का किरदार भी निभाते रहे हैं। इसलिए उन्होंने भगवान शिव के परम भक्त रावण के रूप में ही महिला सम्मान के लिए कांवड़ यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया। 

इसे भी पढ़ें:  SAWACHTA ABHIYAN--डीएम-एडीएम ने रुड़की रोड पर हाथों से उठाया कूड़ा

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भाजपा की जीत का जश्न, सुभाष चौक पर आतिशबाजी और मिठाई बांटीसूचना

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR BY ELECTION-आसपा के चुनाव प्रभारी पर हमला, चार हमलावरों पर मुकदमावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भाजपा की जीत का जश्न, सुभाष चौक पर

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »