1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में कुशल युवाओं की भूमिका अहमः कपिल देव

लखनऊ में कौशल विकास विभाग की वर्चुअल समीक्षा बैठक, आईटीआई सुधार, ड्रॉपआउट रोकने और रोजगार से जोड़ने पर दिया विशेष जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कौशल विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से विभागीय स्तर पर व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देने, औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने और प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने विभागीय कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें:  सपा जिलाध्यक्ष जिया के बयान पर बवाल, हिंदू संगठनों में पनपा आक्रोश

मंत्री द्वारा इस वर्चुअल विभागीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रदेश की कौशल विकास नीति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्किल इंडिया’ मिशन के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और उद्योगों की मांग के अनुरूप बनाने पर जोर दिया गया। मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईटीआई संस्थानों में व्यापक सुधार किए जाएं और उन्हें आधुनिक तकनीकों से लैस किया जाए। साथ ही, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नवाचार लाते हुए युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में टाटा टैक्नॉलोजी और डेलॉइट इंडिया के सहयोग से स्किल डेवलपमेंट को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने की रणनीति भी तय की गई। इससे प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  बरेली में बिना अनुमति सामूहिक नमाज का मामला, खाली मकान में नमाज पढ़ते 12 लोग गिरफ्तार

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण संस्थानों में ड्रॉपआउट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे कम करने के ठोस उपाय किए जाएं। ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग और ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ आईटीआई में बेहतर आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है, और इसमें कुशल युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही कौशल मिलेगा, तो वही प्रदेश की तरक्की की नींव बनेंगे। इस समीक्षा बैठक को प्रदेश में कौशल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर देगा, बल्कि राज्य की आर्थिक प्रगति को भी नई गति प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें:  बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-सपा की सुम्बुल और बसपा के शाहनजर ने ठोंकी तालराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन

Read More »