पेपर मिलों में आरडीएफ जांच पर बवाल, भाकियू ने अफसरों से छीना सैम्पल

कई जिलों के पीसीबी अफसरों की टीम ने मुख्यालय पहुंचकर शुरू की थी जांच, होटल से लेकर मिलों तक भाकियू नेताओं ने किया घेराव

मुजफ्फरनगर। जनपद में पेपर मिलों द्वारा जलाए जा रहे आरडीएफ (रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल) के नाम पर पेपर मिलों में म्यूनिसिपलिटीज का सॉलिड वेस्ट ईंधन के रूप में जलाए जाने के आरोपों को लेकर बीते एक माह से चल रहे विवाद और आंदोलन के बीच सर्द मौसम में मंगलवार को जनपद का माहौल फिर गर्म हो गया। किसान संगठनों के विरोध और प्रदूषण की शिकायतों के मद्देनज़र शासन के निर्देश पर जाच करने के लिए मुख्यालय पहुंची यूपीपीसीबी (उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) की विशेष जांच टीम का भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने पीछा करते हुए कई स्थानों पर घेराव किया और भारी हंगामा किया। स्थिति यहां तक बिगड़ गई कि पेपर मिल से लिये गये आरडीएफ सैम्पल के बैग को अफसरों से छीना गया और गाड़ी में बैठे अधिकारी के हाथ से बैग खींचकर फाड़ दिया गया। हंगामे से भयभीत अधिकारी जगह-जगह बचते हुए इधर-उधर होते रहे। हंगामे और विरोध के कारण लखनऊ से आदेश जारी होने पर निरीक्षण और जांच की कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
होटल से लेकर पेपर मिल और फिर रिसोर्ट तक पीछा
जानकारी के अनुसार लखनऊ से गठित विशेष जांच दल में यूपीपीसीबी के चीफ और वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। टीम सोमवार शाम मुख्यालय पहुंची थी। मंगलवार सुबह टीम जानसठ रोड स्थित पेपर मिलों का औचक निरीक्षण करने रवाना हुई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा निकाली

इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला, दीपक मलिक (चांदपुर), जयवीर ठाकरान, अनिल कुमार सहित 10दृ15 कार्यकर्ता और ग्रामीण पहले ही हाईवे स्थित एक होटल पहुंच गए, जहां जांच दल ठहरा था। टीम वहां से निकलकर महालक्ष्मी पेपर मिल पहुंची तो यूनियन के लोगों ने मिल पर पहुंचकर घेराव कर दिया। टीम को अंदर जाने से रोका गया। जब अधिकारी निरीक्षण के लिए भीतर गए तो यूनियन के लोग भी जबरन अंदर घुसने लगे और उनके सामने ही कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे।
सैम्पल बैग छीनने व फाड़ने का आरोप, सड़क पर घंटों हंगामा
मिल से बाहर निकली जांच टीम की गाड़ियों को यूनियन पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने घेरकर रोक लिया। इसी दौरान अफसरों द्वारा एकत्र किए गए आरडीएफ सैम्पल के बैग को छीना गया और छीना-झपटी के बीच फाड़ दिया गया। इसके बाद जांच दल हाईवे स्थित एक रिसोर्ट की ओर बढ़ा, लेकिन यहां भी यूनियन के लोग पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। दोपहर बाद तक हंगामा जारी रहा, जिससे टीम निरीक्षण पूरा नहीं कर सकी।
हंगामे के कारण निरीक्षण नहीं हो पाया, वापस लौटी टीम
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा ने मामले पर कहा कि लखनऊ से बनी विशेष टीम पेपर मिलों में आरडीएफ जलाने से संबंधित जांच करने आई थी। सुबह हम टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण को निकले थे, लेकिन भाकियू के विरोध और हंगामे के कारण निरीक्षण संभव नहीं हो पाया। यूनियन पदाधिकारी टीम के साथ रहना चाहते थे और उन्होंने लगातार पीछा किया।

इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट कर्मियों ने पंजाब बाढ़ राहत के लिए दी एक लाख की राशि

उन्होंने आगे बताया कि एक पेपर मिल से आरडीएफ का सैम्पल लिया गया था, जिसे कुछ लोगों ने गाड़ी से ही छीनने का प्रयास किया और सैम्पल बैग फाड़ दिया गया। इन घटनाओं की पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। फिलहाल शासन ने औचक निरीक्षण रोकने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी के अनुसार मिल मालिकों और ट्रांसपोर्टरों से विभाग की मिलीभगत के लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों पर बोर्ड तेजी से कार्यवाही कर रहा है और प्रशासन को सुरक्षा बंदोबस्त के लिए अवगत करा दिया गया है।
पुलिस एस्कॉर्ट में जिले से बैरंग लौटी पीसीबी की जांच टीम
मुजफ्फरनगर। भाकियू नेताओं के भारी हंगामे, सैम्पल छीनने और पीछा करने से भयभीत दिल्ली और लखनऊ से यहां पेपर मिलों में आरडीएफ जलाने की जांच करने आई पीसीबी की टीम के अफसरों को पुलिस एस्कॉर्ट में रिसोर्ट से निकालकर जनपद से विदा दी गई।
भाकियू जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि जिले की फैक्ट्री में गीला कचरा और मृत पशु जलाए जा रहे हैं। लेकिन टीम ने सूखा त्क्थ् का सैंपल लिया। हमने कहा कि हमें अंदर लेकर चलो, असल कचरे का सैंपल लो। लेकिन टीम भाग आई। हम पीछा करके रिसॉर्ट तक गए। अंकित ने रिश्वत का भी इल्ज़ाम लगाया और कहा कि फैक्ट्री मालिकों से होटल में बैठक कर अधिकारियों के द्वारा पैसे लिए गए।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी कार्रवाई: ACP कोतवाली हटाए गए, मूलगंज इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित

यही टीम एक फैक्ट्री से मिठाई के पैकेट में पैसे लेकर आई, यही डिब्बे उनकी गाड़ी की डिग्गी में भरे हुए ग्रामीणों और किसानों ने देखे हैं। हालांकि इन आरोपों को क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण बोर्ड गीतेश चंद्रा ने बेबुनियाद बताते हुए सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि यूनियन के विरोध के कारण रिसोर्ट से टीम का भारी सुरक्षा में रवाना कर दिया गया। यहां मन्सूरपुर थाने से पुलिस एस्कार्ट पहुंची थी और पुलिस सुरक्षा में सभी अधिकारियों को निकाला गया। इन अधिकारियों में एक महिला अफसर भी शामिल बताई गई है।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: बैंकट हॉल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, हत्या की धमकीकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के टीएस शिवालिया ने लिया वीआरएसपालिका टीम के बाजार में

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »