मुजफ्फरनगर। गांव हरेटी के प्रधान और भाकियू नेता विवेक राठी के पुत्र रोहन राठी के कत्ल को लेकर ही जिले में हंगामा और सनसनी व सवाल बने हुए हैं, ऐसे में रविवार को रोहन की तरह ही एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव भी गांव के रास्ते में खेत पर पड़ा मिला। इस युवक के शरीर में दो गोलियों के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि युवक को दो गोली मारकर उसका कत्ल किया गया है। परिजनों में कोहराम है कि तो वहीं ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने बताया कि प्रवीण कुमार का शव गांव में रास्ते पर पड़ा मिला। पास ही उनकी बाइक खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के रायपुर नंगली गांव में प्रवीण कुमार (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के रास्ते पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकर जांच की और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रायपुर नंगली गांव में ग्रामीणों ने प्रवीण कुमार का शव रास्ते पर पड़ा देखा। प्रवीण के परिजनों को सूचना दी तो वे रोते-बिलखते हुए आ गए। प्रवीण कुमार को दो गोली मारी गई थीं। घटनास्थल के पास ही उनकी बाइक भी खड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों तथा ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या में रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये इसमें बॉक्स लगा लेना…….
कचहरी में अधिवक्ता सहित तीन से मारपीट, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में कुछ लोगों ने चेंबर में घुस कर अधिवक्ता व दो अन्य से मारपीट कर दी। सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि कानूनी सलाह लेने पहुंचे वादी को पीटा गया।
सुजडू निवासी वीरेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कचहरी परिसर स्थित चौंबर नंबर जे-30 में अपने अधिवक्ता मांगेराम कश्यप और नील कुमार से दो दिन पहले कानूनी सलाह लेने पहुंचे थे। उसी दौरान पंजाब के मुबारिकपुर डेराबसी निवासी एक सीमा भी अपने पति विकास के साथ हुए विवाद को लेकर कानूनी सलाह के लिए वहां बैठी थी। इसी दौरान बुढ़ाना मोड काशीराम कॉलोनी निवासी विकास, मुनेश, रूपा, आरती, नंदू और दो अज्ञात लोगों ने आकर गाली-गलौज की। उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने अधिवक्ता नील कुमार का कॉलर व पगड़ी भी खींची। अधिवक्ता से मारपीट की। वादी व टाइपिस्ट अंकित ने बचाव करना चाहा तो दोनों से मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों ने बचाया। हमलावर भाग गए। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
