पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें:  रामपुरी से हर छह महीने में तीर्थ यात्रा पर जाते हैं परिवार

नगर पंचायत कार्यालय में गुरूवार को आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जहीर फारूकी ने की। बैठक में कुल 15 में से 13 सभासद उपस्थित रहे। इसके पश्चात अधिशासी अधिकारी द्वारा एजेंडा सदन में प्रस्तुत किया गया। बिन्दूवार सभी प्रस्तावों पर चर्चा के साथ उनको सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इस बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट में 21 करोड़ रुपये की आय के मुकाबले 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का प्रावधान रखा गया। बजट में नगर क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, सफाई व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ

चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि आगामी ईद और होली के त्योहारों को देखते हुए साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विकास कार्यों को गति देने पर भी सहमति बनी। बैठक में सभासदों को भारत सरकार की जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण और परिवार पहचान संख्या (फैमिली आईडी) बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने के लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

चेयरमैन जहीर फारूकी ने प्राथमिक विद्यालय संख्या दो के पुराने कक्षों की दीवारों पर टाइल्स लगवाने तथा विद्यालय की मरम्मत कराने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे सभासदों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। बैठक में अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा, लिपिक समर काजमी सहित सभासद विकसित कुमार, रजनेश, फहमिदा, निसार अहमद, इशरत जहां, शाह आलम गौड़, इस्तखार उर्फ लल्ला, आतिफ खान, शबनम, नदीम अहमद, फरजाना, आजाद फरीदी और आलम कुरैशी उपस्थित रहे। बैठक का समापन नगर विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें:  लाइनमैन की मौत पर आधी रात तक हंगामा, नौकरी और आर्थिक मदद पर समझौता

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन रजिस्ट्री: परिवार संग पहुंचे तहसीलसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन रजिस्ट्री: परिवार संग पहुंचे तहसीलवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध करने पर ग्राम प्रधान को तालीबानी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »