मुजफ्फरनगर कचहरी में डीएम दफ्तर के पास वकीलों के चैम्बर में चोरी

कड़ी सुरक्षा और डिजिटल निगरानी के बावजूद कई चैम्बरों से एसी के तांबे के तार चोरी, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार चोरियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात शातिर चोर ने अधिवक्ताओं के कक्षों में लगे एसी की मशीनों से तांबे के तार चोरी कर सनसनी फैला दी है। कड़ी पुलिस चौकसी, सीसीटीवी कैमरों और उच्च अधिकारियों के कार्यालयों की मौजूदगी के बावजूद चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं।

इससे अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। गुरूवार को सवेरे जब अधिवक्ता पहुंचे तो डीएम कार्यालय के पास वाले चैम्बरों में भी चोरी की वारदात होने से रोष उत्पन्न हो गया। एकत्र अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन का आक्रोश व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित, महंत और सेवादार पर हमला

अधिवक्ताओं के अनुसार, बीते एक सप्ताह से उनके चैम्बरों में लगे एसी की बाहरी मशीनों से तांबे के तार चोरी किए जा रहे हैं। गुरूवार को अधिवक्ता हुकमचंद मलिक और राकेश मलिक के चैम्बरों में चोरी की गई। अब तक 8 से 9 चैम्बरों में चोरी के मामले हो चुके हैं। गुरुवार सुबह जब अधिवक्ता रोज़ाना की तरह कचहरी पहुंचे, तो कई चैम्बरों में चोरी की घटना सामने आई। इसके बाद अधिवक्ता एकत्र हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।

अधिवक्ताओं का कहना है कि उन्होंने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि पुलिस लापरवाही बरत रही है और शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
जिला कचहरी परिसर में ही एसएसपी और डीएम के कार्यालय स्थित हैं। ऐसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में चोरी की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है। परिसर में सीसीटीवी कैमरे और नियमित पुलिस पहरा होने के बावजूद शातिर चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि इतने सुरक्षित क्षेत्र में भी अपराधी सक्रिय हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इसे भी पढ़ें:  वंदे मातरम गीत नहीं, भारत की आत्मा हैः कपिल देव अग्रवाल

अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए तथा सीसीटीवी फुटेज की तत्काल जांच कर अपराधियों की पहचान सुनिश्चित की जाए। जिला कचहरी जैसे अति-सुरक्षित क्षेत्र में हो रही इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी शीघ्रता और गंभीरता से कार्रवाई करता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट, शातिरों पर नजर

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  गंगा स्नान से लौटते श्रद्धालुओं के बीच चली

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »

10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बुढाना पुलिस ने 2,845 शीशियां, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त कार की जब्त, गाजियाबाद का एक आरोपी फरार मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत बुढाना पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 2,845 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इसे भी पढ़ें:  शाइन सिटी घोटाला

Read More »