घर में एसी फटने से लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की मौत…बेटे की हालत गंभीर

 

फरीदाबाद । फरीदाबाद की एक कालोनी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मकान के बाहर लगे एसी में आग लग गई। जिसकी वजह से कमरे के अंदर धुआं-धुआं हो गया। हादसे में तीन की मौत हो गई है। फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कालोनी में मकान के बाहर लगे एसी की आउटडोर यूनिट में आग लगने से हादसा हो गया। घर के अंदर दम घुटने से पति, पत्नी व बेटी की मौत हो गई है। वहीं बेटे की हालत गंभीर है। ग्रीनफील्ड्स कालोनी के गेट संख्या 10 के अंदर बनी एक बिल्डिंग के एक फ्लैट में एसी यूनिटमें शार्ट शर्किट हो गया। जिसकी वजह से आग फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो चुकी है। फिलहाल, गंभीर हालत में बेटे को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मृतकों में पति- सचिन कपूर, पत्नी रिंकू और बेटी सुजान शामिल हैं। वहीं बेटे आर्यन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि पहली मंजिल पर एसी के बाद अंदर फ्लैट में आग फैली तो परिवार बचने के लिए नीचे आ गया। सीढ़ियों में धुंआ होने के चलते ये परिवार दूसरी मंजिल पर ही फंस गया। धुआं इतना भर गया कि अंदर दम घुटने से दंपति, बेटी और कुत्ते की मौत हो गई। युवक गंभीर हालत में है। इस बिल्डिंग में तीसरी मंजिल भी इसी परिवार की है, लेकिन वो खाली है।

इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचे

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सख्ती के कारण वाल्मीकि समाज की पंचायत विफल, ज्ञापन सौंपास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर के संघर्ष को मुजफ्फरनगर का नमनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को

Read More »