नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 5 मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा, करीब 13 किलो अवैध नशीला पदार्थ बरामद

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 998 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, जिसमें डोडा पोस्त और गांजा शामिल है, बरामद किया है। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सहारनपुर परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत जिले में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा और थाना प्रभारी कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान पर स्टैण्डर्ड क्लब क्विज़ एक्टिविटी सम्पन्न

पुलिस ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान सबसे पहले फारूख पुत्र युसुफ निवासी मिमलाना रोड को न्यू गुडलक बारात घर के पास मंदिर के पीछे स्थित खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम पिन्ना निवासी वंश उर्फ वद्दू पुत्र सुनील और विशाल पुत्र संजय निवासी ग्राम पीनना को बुढाना-शाहपुर मार्ग पर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने किया अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का अनावरण

दोनों आरोपियों के पास से 9 किलो 846 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। तीसरी गिरफ्तारी चरथावल-नियाजुपुरा रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पीछे से की गई, जहां पुलिस ने असलम पुत्र नईमद्दीन निवासी मौहल्ला लाल मोहम्मद ढाकन चौक, थाना खतौली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने सलेमपुर लकड़संधा दधेडू हाईवे के पास से सुनील कुमार पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी ग्राम मटोर दौराला मेरठ को गिरफ्तार किया। उसके पास से 802 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

इसे भी पढ़ें:  900 दंगे, कर्फ्यू और गुंडा टैक्स से निवेश तक: CM योगी ने गिनाए यूपी के बदले हालात

पुलिस ने इनके कब्जे से 12 किलो 998 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ है, इसमें 9 किलो 846 ग्राम डोडा पोस्त और 3 किलो 152 ग्राम गांजा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके। अभियान के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक शशिकपूर, मिलन चौधरी, विक्रांत कुमार सहित कोतवाली नगर थाने के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »