एसएसपी अभिषेक ने बच्चों और बुजुर्गों संग मनाई दिपावली

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक सिंह ने गुरूवार को दीपावली का पर्व बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के बीच मनाया। वो इनके लिए उपहार और मिठाइयां लेकर इनके बीच पहुंचे और विभाग के अपने अधीनस्थ अफसरों के साथ इनकी दिवाली को भी खुशियों की सौगात से रोशन करने का काम किया। इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने एसएसपी को सफलता का आशीर्वाद प्रदान किया तो वहीं बच्चों के चेहरों की खुशियां भी देखते ही बनती थी।

दीपावली का दिन खुशियां बांटने का पर्व है। पूरे भारत में इस दिन का हर्षाेल्लास देखा जा रहा है, और पुलिस विभाग में भी यह त्योहार प्रेम और सद्भावना के माहौल में मनाया गया। जिले में दीपावली का पर्व पुलिस परिवार के बीच भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने शहर के एक वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहां पर अपना जीवन यापन कर रहे बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां को बांटने का काम किया।

यहां पर एसएसपी ने बुजुर्ग महिलाओं को उपहार दिए, मिठाइयां वितरित की और उनका सुख दुख भी जानने का प्रयास किया। इसके साथ ही एसएसपी के साथ यहां आये अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी इन बुजुर्गों को उपहार भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इसके साथ ही एसएसपी गुरूवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल रहे। यहां पर एसएसपी अभिषेक ने पुलिस परिवार के बच्चों और परिजनों को उपहार और मिठाइयां भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  डीएम और एसएसपी ने पुरकाजी पहुंचकर जनता को दिया संदेश

Also Read This

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बदला बसपा ने जिलाध्यक्ष, अब पुष्पांकर को कमानजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »