कॉलेज जाने के लिए निकली युवती प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम से परिजनों को मिली जानकारी

मुजफ्फरनगर। मेरठ के समीप स्थित एक कॉलेज में बीए बीएड की पढ़ाई कर रही युवती घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली, लेकिन इंस्टाग्राम आईडी पर युवती का फोटो देखकर परिजनों के पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। इसके बाद परिजनों ने युवती की तलाश कॉलेज से लेकर रिश्तेदारों तक की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फोटो की छानबीन पर पता चला कि युवती ने अपने प्रेमी के साथ फोटो अपलोड करते हुए उसके साथ भाग जाने का संकेत दिया। इसके बाद युवती के पिता ने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन घर से फरार युवती के बालिग होने की बात पुलिस कह रही है। जबकि पिता का कहना है कि जिस युवक के साथ उनकी बेटी गई है, वो पहले भी युवतियों को फंसाकर दो शादियां कर चुका है।

इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कांसापुर तुल्हेडी निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मेरठ जनपद के पोहल्ली गांव में स्थित महावीर इंस्टीट्यूट कॉलेज में बीए बीएड की शिक्षा ग्रहण कर रही है। पढ़ाई के लिए वो अपनी बुआ के घर पर गांव बटजेवरा थाना कंकरखेडा मेरठ में रह रही थी। पिछले एक माह से वो अपने घर गांव कांसापुर तुल्हेडी आई हुई थी। 14 नवम्बर को उनकी बेटी घर में बताकर गई थी कि वो कॉलेज जा रही है और वहीं से अपनी बुआ के घर पहुंच जायेगी। पिता ने पुलिस को बताया कि लड़की की कुशलता पूछने के लिए जब उन्होंने उसकी बुआ के पास फोन किया और लड़की के पहुंचने की जानकारी की तो पता चला कि वो तो वहां पहंुची ही नहीं।

इसे भी पढ़ें:  सांसद इकरा हसन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः पंकज मलिक

इसके बाद कॉलेज और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पिता ने पुलिस को बताया कि 16 नवम्बर को ज्योति ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक नया फोटो अपलोड किया, जिसमें वो एक लड़के साथ मौजूद नजर आ रही है। जो लड़का उसके साथ दिखाई दे रहा है, उसके बारे में परिजनों को कुछ भी जानकारी नहीं थी। पिता ने आरोप लगाया झूठ बोलकर युवती अपने इस प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने लड़के के बारे में पता किया तो उसका नाम अरूण पुत्र सुरेश निवासी ग्राम जंगेठी बताया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अरूण सही चाल चलन का नहीं है और उसने पहले भी दो शादियां कर रखी हैं, वो लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण करता है फिर उनको लेकर भाग जाता है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लड़की को बरामद कराने की मांग की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मीरापुर थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने कहा कि युवती की उम्र 22 वर्ष बताई गई है। 

इसे भी पढ़ें:  झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की नई मूर्ति देखेगा शहर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *