MUZAFDARNAGAR-पालिका पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी ने अपनी सामने ली हाजिरी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को एक लंबे अंतराल के बाद पालिका मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण करते हुए पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को परखने के काम किया। उन्होंने अपने कार्यालय में सभी उपस्थिति पंजिका मंगाकर रखी और कर्मियों के कार्यालय आने की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कर्मियों को चेयरपर्सन के समक्ष हाजिरी लगानी पड़ी तो कुछ लेट लतीफ कर्मचारियों को असहज स्थिति का सामना करते हुए पालिका चेयरपर्सन की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। चेयरपर्सन ने कर्मचारियों को चेतावनी दी और सुधार के निर्देश दिये। किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें:  मंडी कोतवाली घेरने पर भाकियूू तोमर नेताओं पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सोमवार को सुबह करीब दस बजे टाउनहाल पहुंचे और अपने कार्यालय में ही उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका मंगाकर रख ली। इस दौरान मुख्य कार्यालय में उपस्थिति पंजिका नहीं मिलने पर कर्मचारियों को चेयरपर्सन के कार्यालय में उनके समक्ष उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विवश होना पड़ा। इस दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी पर देरी से पहंुचे और उनको चेयरपर्सन के औचक निरीक्षण की जानकारी मिली तो उनको असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तो उनके देरी से कार्यालय आने पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कड़ी नाराजगी जताई और देरी से ड्यूटी पर आने का कारण भी पूछा, साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि ड्यूटी के प्रति नकारात्मक कार्यशैली रही तो कार्यवाही की जायेगी।

इसके साथ ही उन्होंने पालिका के कई अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए सकारात्मक और संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पथ प्रकाश और पेयजलापूर्ति के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सोमवार को टाउनहाल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। कुछ कर्मचारियों को छोड़कर अधिकांश समय पर कार्यालय पहुंचे। लेट-लतीफ कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिये गये हैं। गर्मी के मौसम में पेयजलापूर्ति को लेकर गंभीरता के साथ कार्य करने के लिए कहा गया है, जहां पर पेयजलापूर्ति के लिए समस्या पेश आ रही हैं, उनका शीघ्र निस्तारण कराया जा रहा है। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, पूर्व सभासद आशुतोष उर्फ आशु गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  माहौल बिगाड़ने को रची साजिश, आरोपी युवक गिफ्तार

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »