सबसे ज्यादा पांच असलहे सपा प्रत्याशी और उनकी पत्नी के पास

वाराणसी। पूर्वांचल के 10 जिलों की 12 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशी असलहों के शौकीन हैं। सर्वाधिक पांच लाइसेंसी असलहे जौनपुर के सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा और उनकी पत्नी शिव कन्या कुशवाहा के पास हैं। इसमें एक राइफल, एक रिवाल्वर, एक दोनाली बंदूक, एक पिस्टल और एक एकनाली बंदूक शामिल है। लाइसेंसी असलहों के मामले में जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और उनकी पत्नी दूसरे स्थान पर हैं। सिंह दंपती के पास एक रिवाल्वर, एक राइफल और दो बंदूक है। चंदौली से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के पास एक रिवाल्वर और एक राइफल है। भदोही से एआईटीएमसी के प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी के पास एक बंदूक और एक राइफल है। भदोही से बसपा प्रत्याशी हरिशंकर के पास एक रिवाल्वर और एक राइफल है। मिर्जापुर से सपा प्रत्याशी रमेश के पास एक पिस्टल और एक राइफल है। राबर्ट्सगंज से सपा प्रत्याशी छोटेलाल के पास एक राइफल और एक पिस्टल है। राबर्ट्सगंज से अपना दल ;एसद्ध की प्रत्याशी रिंकी सिंह के पति के पास एक राइफल है। बलिया से सपा के सनातन पांडेय के पास एक दोनाली बंदूक है। आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के पास एक पिस्टल और एक राइफल है। लालगंज ;सु.द्ध से सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज और उनकी पत्नी के पास एक राइफल, एक पिस्टल और एक दोनाली बंदूक है। लालगंज ;सु.द्ध से बसपा प्रत्याशी डा. इंदू चैधरी के पति के पास एक रिवाल्वर है। वाराणसी से बसपा प्रत्याशी अतहर जमाल लारी के पास एक लाइसेंसी राइफल है। मछलीशहर ;सु.द्ध से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज के पास एक रिवाल्वर है। मछलीशहर (सु.) बसपा प्रत्याशी के पास कृपाशंकर सरोज के पास एक बंदूक और एक रिवाल्वर है। गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के पास भी एक रिवाल्वर है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता की शिकायत पर पालिका ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सपा नेताओं ने कावड़ियों को पुष्प वर्षा कर कराया जलपानस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथः डाॅ. सुधीर सैनीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  दलित-पिछड़े समीकरण पर मीरापुर उपचुनाव लड़ेगी भाजपाभाकियू नेता विकास

Read More »