ससुराल के बाहर धरने पर बैठी श्रुति वर्मा को पुलिस ने दिलाया बेटा

मुजफ्फरनगर। पति और उसके परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपनी ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी विवाहिता को पुलिस ने ससुराल वालों से उसका दो साल का बेटा दिला दिया है। विवाहिता ने इसके लिए पुलिस का आभार जताया और अपने परिजनों के साथ बेटे को लेकर घर चली गई।

बुधवार को शहर के मौहल्ला कायस्थवाडा निवासी विवाहिता श्रुति वर्मा अपने परिजनों के साथ शहर के ही मौहल्ला मंडी कोहना सर्राफा बाजार स्थित अपनी ससुराल पहुंची थी और वहीं धरने पर बैठ गई। श्रुति वर्मा का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसको घर में घुसने नहीं दिया और दरवाजा बंद कर लिया। श्रुति ने बताया कि अपै्रल 2022 में उसकी शादी मंडी कोहना निवासी विजय वर्मा के पुत्र शुभांकर के साथ हुई थी।

शादी के बाद उसको एक बच्चा पैदा हुआ, लेकिन ससुराल वाले और पति आये दिन उसका शोषण करते हुए प्रताड़ित करते थे, जिसके चलते वो अपने मायके चली गई थी। इसके बाद उसको ससुराल में घुसने नहीं दिया और पुलिस में शिकायत के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। उसका पुत्र भी पति ने अपने पास रख लिया था। गुरूवार को शहर कोतवाली और महिला थाना पुलिस ने क्रांतिसेना के पदाधिकारियों पूनम चौधरी और अलका शर्मा सहित अन्य लोगों की मदद से श्रुति वर्मा और उसके पति शुभांकर के साथ वार्ता की और श्रुति को उसका दो साल का बेटा सुपुर्द करा दिया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कप्तान ने पुलिस शाखाओं के कामकाज को परखा

Also Read This

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को पीटा, चार भाई नामजद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ई रिक्शा फैक्ट्री में पकड़ी करोड़ों की टैक्स चोरीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »