MUZAFFARNAGAR-किसान की नृशंस हत्या, खेत पर मिला गर्दन कटा शव

मुजफ्फरनगर। थाना भौरा कला क्षेत्र में खेत पर पानी चलाने गए एक किसान की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शिकारपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह पाल का शव उनके पड़ोसी किसान के नलकूप पर चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक किसान प्रदीप बीती रात अपने घर में परिजनों से यह कहकर निकला था कि वो खेत में पानी लगाने के लिए जा रहा है। सवेरे जब किसान खेतों में पहुंचे तो प्रदीप का शव चारपाई पर पड़ा मिला और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर आये तो कोहराम मचा रहा।

सूचना मिलते ही भौरा कलां थाना प्रभारी और फिर सीओ फुगाना )षिका सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ फुगाना ने बताया कि अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। परिजनों से भी पूछताछ करते हुए किसी रंजिश या अन्य विवाद की जानकारी की जा रही है।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि भौरा कलां पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव शिकारपुर में एक 45 वर्षीय किसान प्रदीप पाल पुत्र नैन सिंह की नलकूप पर गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने सुबह जंगल जाने के दौरान शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सीओ फुगाना, भौरा कलां थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक किसान का शव उसी के खेत पड़ोसी गांव गढ़ी नौआबाद निवाासी एक किसान के नलकूप पर चारपाई पर पड़ा मिला। उसका गला किसी तेज धारदार हथियार से रेता गया था, आसपास खून बिखरा पड़ा था। इस प्रकरण में अभी तहरीर नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है। शव मोर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक किसान प्रदीप का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। देर शाम परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया है कि प्रदीप पाल चार बच्चों का पिता था।

इसे भी पढ़ें:  HANUMAN BIRTH DAY--श्री बाला जी का स्वर्ण श्रृंगार देखने को पूरी रात जागा शहर

अवैध सम्बंधों में हत्या होने का शक, खेत पड़ौसी किसान से पूछताछ

मुजफ्फरनगर। गांव शिकारपुर के जंगल में खेतों पर युवा किसान प्रदीप पाल की नृशंस तरीके से हत्या की गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हमलावर ने एक ही झटके में किसी तेज धारदार हथियार से प्रदीप की गर्दन पर ऐसा वार किया कि गर्दन कटने के कारण तेजी से रक्तस्राव हुआ और प्रदीप को संभलने का भी मौका नहीं मिला, उसकी चारपाई पर ही मौत हो गई। परिजनों के साथ गांव शिकारपुर के प्रधान ओमबीर सिंह व अन्य ग्रामीण भी खेतों पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन गांव से मोर्चरी पर आये।

यहां पर प्रदीप की मौत को लेकर ग्रामीणों के बीच कई प्रकार की चर्चाओं का दौर चलता रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप पाल शराब पीने का शौकीन था। वो रोजाना पीता था। शनिवार की शाम वो घर से खेतों पर पानी चलाने के लिए गया था। सुबह शव पड़ौसी किसान जयवीर सिंह निवासी गढ़ी नौआबाद के खेत की नलकूप पर मिला। पुलिस ने जयवीर सिंह से भी पूछताछ की है। जयवीर का कहना है कि रात्रि में प्रदीप पाल नशे की हालत में उसकी नलकूप पर आया, उससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था, उसने उसके बैठने के लिए चारपाई डाल दी। उसके सामने ही प्रदीप चारपाई पर लेट गया था। वो काम में लग गया, इसी बीच उसके घर से फोन आया कि मेहमान आये हैं, वो तुरंत ही अपने घर चला गया था, सवेरे जब वो खेतों पर आया तो प्रदीप चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। जयवरी ने ही सबसे पहले शव देखा और पुलिस को सूचना देकर बुलाया था। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि प्रदीप पाल की हत्या का कारण अवैध सम्बंध हो सकते हैं। इसमें किसी परिचित का ही हाथ है। पुलिस भी ग्रामीणों को टटोलने के प्रयासों में जुटी है। 

इसे भी पढ़ें:  आज से 5 दिन तक सताएगी गर्मी, दिन में दिखेगा लू का असर, येलो अलर्ट जारी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *