एटा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: दवा कारोबारी के माता-पिता, पत्नी और बेटी की सिर कुचलकर हत्या

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार को दिनदहाड़े एक ही परिवार के चार सदस्यों की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने दवा कारोबारी के बुजुर्ग माता-पिता के साथ उसकी पत्नी और बेटी को सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद घर में खून से सनी इंटरलॉकिंग ईंट बरामद हुई, जिससे वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

यह वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में हुई। मृतकों की पहचान गंगा सिंह (75), उनकी पत्नी श्यामा देवी (70), बहू रत्ना देवी (45) और पोती ज्योति (20) के रूप में हुई है। दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर गंगा सिंह चारपाई पर मृत पाए गए, जबकि फर्स्ट फ्लोर के एक कमरे में तीन महिलाओं के शव मिले। रत्ना देवी बेड पर थीं, वहीं श्यामा देवी और ज्योति फर्श पर पड़ी थीं।

इसे भी पढ़ें:  लाल किला धमाका केस में बड़ा खुलासा: 4 दिन पहले खरीदी गई थी i20 कार, सात बार बदले जा चुके हैं मालिक

पुलिस के पहुंचने पर श्यामा देवी में हल्की हरकत देखी गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सभी के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस को संदेह है कि हमले में धारदार हथियार का भी इस्तेमाल हुआ है, हालांकि लूटपाट के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी शातिर बदमाश घायल, दो घटना खुली

बताया गया कि घटना के समय घर में यही चार लोग मौजूद थे। दवा कारोबारी कमल सिंह दोपहर करीब एक बजे खाना खाने घर आए थे, उस वक्त सब सामान्य था। खाना खाकर वह मेडिकल स्टोर और फिर बाजार चले गए। दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा स्कूल से लौटा। घर में पंखा चलते देख उसे अजीब लगा। आवाज देने पर जवाब न मिलने पर वह अंदर गया, जहां का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पड़ोसी जुटे, तब हत्याकांड का खुलासा हुआ।

पांच साल के देवांश ने बताया कि सुबह वह स्कूल गया था और घर में बाबा, मम्मी, दीदी और दादी थे। छुट्टी के बाद लौटकर ऊपर के कमरे में गया तो कोई जवाब नहीं मिला। पंखे की आवाज सुनकर अंदर देखा, जहां दादी और दीदी फर्श पर और मम्मी बेड पर पड़ी थीं। नीचे बाबा चारपाई पर थे।

इसे भी पढ़ें:  WOMENS DAY--चुनौतियों को स्वीकार कर डॉ. प्रज्ञा सिंह ने खोले बंद रास्ते

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इलाके को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। इस सामूहिक हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी शातिर बदमाश

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »