गुरु परंपरा हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर-ममता अग्रवाल

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया पुजारी का सम्मान, भोग-दक्षिणा अर्पित की

आर्यपुरी स्थित श्री बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गुरु परंपरा के सम्मान का संदेश, समाज में संस्कार और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

मुजफ्फरनगर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा की जिला मंत्री एवं समाजसेविका ममता अग्रवाल ने शहर के आर्यपुरी स्थित श्री बालाजी मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर के पूज्य पुजारी का पटका पहनाकर सम्मान किया। साथ ही श्रद्धापूर्वक भोग-दक्षिणा अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

इस अवसर पर ममता अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वाेच्च माना गया है। गुरु ही व्यक्ति को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपने जीवन में मार्गदर्शन देने वाले गुरुजनों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है।

इसे भी पढ़ें:  21 साल बाद पालिका का क्वार्टर छोड़ने को तैयार हुए कीर्ति भूषण

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। गुरु परंपरा हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने में गुरुओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। ममता अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं और जनपदवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने गुरुजनों का सम्मान करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इससे समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों का विस्तार होगा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  27 अपै्रल को लखनऊ में जुटेंगे व्यापारीः कृष्ण गोपाल
Share This Article