मुजफ्फरनगर-अजान की तेज आवाज पर फिर अंकुश, शुरू हुआ अभियान

डीजीपी के निर्देश पर विशेष अभियान में धार्मिक स्थलों से आने वाली तेज आवाज पर टिकी पुलिस की निगाह

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए धार्मिक स्थलों पर मानक से अधिक आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 9 लाउडस्पीकर उतरवाए और संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन न करें।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों से अवैध अथवा मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर हटाने के अभियान के अनुपालन में मुजफ्फरनगर पुलिस सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण तथा सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने इलाके में भ्रमण कर कई मस्जिदों पर दोबारा उच्च ध्वनि में लाउडस्पीकर बजते पाए। मानक से अधिक ध्वनि स्तर दर्ज किए जाने पर तत्काल प्रभाव से उन स्पीकरों को उतरवाया गया। पुलिस ने मस्जिद प्रबंधन समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगे से लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित सीमा से अधिक न रखी जाए, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान के दौरान सिविल लाइन पुलिस ने कुल 9 लाउडस्पीकर उतरवाए, इनमें नमरा मस्जिद, निधि कॉलोनी से 2 स्पीकर, एक मीनार मस्जिद महमूद नगर, अजमत मस्जिद आर्य समाज रोड, ताज मस्जिद केवलपुरी और इस्लामिया अरबिया मदरसा मल्हुपुरा दृसे एक-एक स्पीकर, बदर मस्जिद मॉडल टाउन कालोनी सूजडू सेदृ 2 और इमली वाली मस्जिद घास मंडी से 1 स्पीकर उतरवाकर कब्जे में लिया गया है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रेशमपाल, विनोद कुमार, उधम सिंह तथा प्रशांत कुमार गिरी अपने-अपने बल के साथ मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखना है। आगामी दिनों में भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा ताकि सभी धार्मिक स्थल ध्वनि मानकों का पालन करें। मुजफ्फरनगर पुलिस की इस कार्रवाई से प्रशासन का संदेश स्पष्ट है कि ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार, आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने की भूख हड़ताल

Also Read This

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  सीएमओ सुनील तेवतिया प्रकरणः एनयूएफडी ने मीडिया को चेताया, कहा-रची गई साजिशराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय

Read More »