सौरम सर्वखाप पंचायत को लेकर तकरार, गठवाला खाप ने जताया विरोध

बाबा श्याम सिंह मलिक ने कहा-सोरम में होने वाली खाप पंचायत अवैधानिक, इसके लिए नहीं हुआ सर्वखाप पंचायत बुलाने की प्रक्रिया का पालन

मुजफ्फरनगर। सोरम में आयोजित और प्रचारित सर्वखाप पंचायत को लेकर जाट समाज में टूट और बिखराव नजर आया। बुढ़ाना में गठवाला खाप के तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन को निरीक्षण भवन में संबोधित करते हुए बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि सोरम में 16 नवंबर से होने वाली तीन दिवस पंचायत को सर्वखाप पंचायत के नाम से प्रचारित करना गलत है क्योंकि यह पंचायत सर्वखाप पंचायत नहीं है।

उन्होंने कहा कि सर्वखाप पंचायत के आयोजन की एक प्रक्रिया होती है, उसके बाद पंचायत का ऐलान होता है लेकिन इसको लेकर कोई प्रक्रिया पूरी नहीं की गईं है। दो माह पूर्व एक अखबार में प्रकाशित राकेश बालियान के बयान के बाद हमने सर्वखाप मंत्री को पत्र लिखा था, जिसमें कहा था कि खाप पंचायतों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न खापों के मध्य मतभेदों को हल करना, सामाजिक सौहार्द बनाए रखना, सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों पर रोक अंकुश लगाना होता है।अगर खाप पंचायतें राजनीति में दखल देने लगीं और अपने स्वार्थ के लिए सर्वखाप पंचायत का इस्तेमाल होने लगेगा तो इनका अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।
उनका कहना है कि किसी खाप के चौधरी की प्रार्थना पर सर्वखाप पंचायत के मंत्री द्वारा बुलाई जाती है, जिसका विषय भी होता है। कोई भी खाप पंचायत इसकी आयोजक हो सकती है। सर्वखाप पंचायत होने से पूर्व कोई भी प्रतिनिधि अपने प्रस्ताव सर्वखाप पंचायत मंत्री को भेज सकते है, जिन पर सर्वखाप पंचायत में विचार किया जाता है। लेकिन ग्राम सोरम में होने वाली पंचायत के लिए उपरोक्त नियमों का पालन नही किया गया है। राजेन्द्र मलिक ने कहा कि हमें लग रहा है कि बालियान खाप के चौधरी अपने स्वार्थ के लिए सर्वखाप पंचायत के चौपाल का इस्तेमाल कर रहे है, इसके साथ ही हमें यह भी लग रहा है कि इस प्रकार से सर्वखाप पंचायत का इस्तेमाल किया जायेगा, तो सर्वखाप का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरपालिका की टीम ने शहर में हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

कहा कि सर्वखाप मंत्री को गठ्वाला खाप ने पहले भी इस विषय मे पत्र लिखा था, लेकिन उनके द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया है, जबकि आप बालियान खाप के ही नहीं बल्कि सर्वखाप पंचायत के भी मंत्री है। सर्वखाप मंत्री का आचरण किसी एक खाप के मंत्री जैसा नहीं होना चाहिए। सर्वखाप मंत्री जी को गठवाला खाप के पत्र का जवाब देना चाहिए था अगर हमारी कोई बात गलत थी तो उसे समाज में बताया जाता। सर्वखाप के आयोजन से पूर्व खाप चौधरियों की बैठक में गठवाला खाप के चौधरी को कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही कोई प्रस्ताव मांगे गए। मुझे किसी ने एक निमंत्रण पत्र भेजा उसमें निमंत्रण देने वाले में राकेश टिकैत का नाम भी लिखा गया है। हम सर्वखाप मंत्री से पूछना चाहते है कि क्या बालियान खाप के चौधरी के अलावा भी टिकैत है, क्या वह सर्वखाप का निमंत्रण दे सकते है?
अगर वह आयोजक है तो किस हैसियत से आयोजन कर रहे है, उनके द्वारा तो एक साल पहले ब्यान दिया गया था कि शादी विवाह में गाड़ी न लेकर ट्रैक्टर लेना शुरू करो इससे प्रतीत होता है कि वह दहेज प्रथा के समर्थक हैं। जनपद बागपत के ग्राम बावली में आयोजित सर्वखाप पंचायत में पारित प्रस्ताव का हमने अक्षरशः पालन किया। हमने अपनी बेटी की शादी दहेज रहित पांच आदमियों के साथ की है लेकिन कुछ खाप चौधरी जो सोरम की पहली पंचायत में शामिल थे उन्होंने हो उसके प्रस्ताव को नहीं माना, समाज में दोहरा चरित्र स्वीकार्य नहीं है । उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि पत्र का नहीं लेकिन प्रेस के माध्यम से ही सही हमारे सवालों का जवाब जरूर दिया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन को रविन्द्र चौधरी उज्ज्वल खाप, तेजपाल वर्मा खाप चौधरी स्वर्णकार जाति, अजय खाप चौधरी हरिजन जाति, रामकुमार शर्मा चौधरी ब्राह्मण जाति, धर्मेंद्र चौधरी बैरागी जाति ने भी बाबा राजेंद्र मलिक का समर्थन किया। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने सभी चौधरियों के समर्थन से सोरम में आयोजित पंचायत के बहिष्कार का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें:  RLD में फेरबदल, संजय राठी बने जिलाध्यक्ष

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरपालिका की टीम ने शहर में हटवाया अस्थाई अतिक्रमणस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 73 वर्षीय बुजुर्ग ने 13 साल की बच्ची से की दरिंदगीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  RLD में फेरबदल, संजय राठी बने जिलाध्यक्षभाकियू नेता विकास

Read More »