सोना-चांदी में अचानक पलटी बाज़ार की चाल, चांदी ₹25 हजार टूटी, सोना भी फिसला

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से सोना और चांदी निवेशकों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। कभी अचानक तेज उछाल, तो कभी जोरदार गिरावट—कीमती धातुओं का बाजार इस वक्त लगातार करवट बदल रहा है। अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को जहां सोने-चांदी के दाम तेजी से चढ़े थे, वहीं गुरुवार (5 फरवरी) को तस्वीर पूरी तरह उलट नजर आई।

गुरुवार को सर्राफा बाजार खुलते ही दोनों धातुओं के भाव फिसलते दिखे। चांदी ने एक झटके में करीब 25 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की, जबकि सोना भी 1800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। अचानक आई इस गिरावट से बाजार में हलचल का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें:  नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

इससे ठीक एक दिन पहले यानी 4 फरवरी को सोना और चांदी लगातार दूसरे दिन तेजी के रथ पर सवार थे। उस दिन चांदी के दाम बढ़कर लगभग 2.98 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे, वहीं सोना भी 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता देखा गया था।

इसे भी पढ़ें:  शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, चांदी की कीमत में एक ही दिन में करीब 14,300 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई थी। इससे पहले चांदी 2.84 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव भी जोरदार उछाल के साथ 7,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,65,100 रुपये तक पहुंच गए थे। एक दिन पहले सोना 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ये सभी दरें टैक्स सहित बताई गई थीं।

इसे भी पढ़ें:  India–US Trade Deal: अमेरिकी टैरिफ में बड़ी कटौती, भारतीय निर्यात को बूस्ट, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित

बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों, मुनाफावसूली और निवेशकों की सतर्कता के चलते फिलहाल सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार: मुख्तार गैंग से जुड़े शोएब उर्फ बॉबी की हाईवे पर हत्याहादसे में चार लोगों

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक लेने का किया ऐलानहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  CBSE Datesheet 2026: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की संभावित

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »