गोगामेड़ी मेले का समापन कर भंडारे का आयोजन

चिलकाना । नगर में बस स्टैंड के निकट जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले का विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जसवंत सैनी के भाई कृष्णचंद सैनी ने पूजन में शामिल होकर जाहरवीर से सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। मेला संयोजक भगत सुंदरनाथ ने बताया कि जाहरवीर राजस्थान के वीर योद्धा थे, जिन्होंने हमेशा सच्चाई का साथ दिया और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने। पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समाजसेवी पवन कुमार सिंघल, राजीव कुमार सिंघल, बालकृष्ण शर्मा, मोहित उपाध्याय, गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष महाराज, मास्टर हंस कुमार, सीताराम सैनी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, 215 कैडेट्स ने लिया हिस्सा
Share This Article