स्थापना दिवस पर व्यापारी एकता और संगठन विस्तार का संकल्प

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापारी एकता विकास मंडल (रजि.) के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें व्यापारी समाज की एकता, आपसी सहयोग, व्यापारिक समस्याओं के समाधान तथा संगठन को जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि व्यापारी समाज देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आज आवश्यकता है कि सभी व्यापारी आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एक मंच पर आएं। हमारा प्रयास रहेगा कि संगठन प्रत्येक व्यापारी की आवाज बने और व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती के साथ संबंधित अधिकारियों एवं सरकार के समक्ष रखा जाए। मजबूत संगठन ही मजबूत व्यापारी समाज की पहचान है। जिला अध्यक्ष कुशल शर्मा ने कहा कि व्यापारी एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारा संकल्प है कि जिले के प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ा जाए और किसी भी व्यापारी की समस्या को अकेला न छोड़ा जाए। संगठन केवल पदों तक सीमित न रहकर व्यापारियों के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहने वाला परिवार बनेगा। हम मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे। महामंत्री मयंक अग्रवाल ने कहा कि
संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ना और उनके बीच आपसी संवाद बढ़ाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। प्रत्येक सदस्य को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। एक व्यापारी की आवाज जब हजारों व्यापारियों की आवाज बनती है, तभी उसका प्रभाव दिखाई देता है। कोषाध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पारदर्शिता, अनुशासन और सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। हमारा प्रयास रहेगा कि संगठन के प्रत्येक कार्य को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जाए तथा व्यापारी हित में होने वाले कार्यों में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप धमीजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशु सिंघल, सर्राफ, गिरीश सिंघल, सर्राफ, योगेश गोयल, सुनील सिंघल , असीम रस्तोगी, हिमांशु बजाज, सूरज शुक्ला, सिद्धार्थ छाबड़ा, राहुल टंडन, गौरव नारंग, अभिजीत सिंह छाबड़ा, मिंटू जग्गा, राजीव सस्देवा, विभु गोयल, हर्षित वर्मा, सुनील मित्तल, आशीष गर्ग, मुकुल सिंगल, हरीश सर्राफ, अनमोल जैन, राकेश गांधी, आकाश वर्मा, योगेश बंसल, प्रतीक बंसल, पवन शर्मा एवं सुशील अग्रवाल आदि रहे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में 13 सितंबर से महाबोधि महाविहार मुक्ति यात्रा 
Share This Article