बारिश की मार: रसोई का बिगड़ा बजट, प्याज और हरी सब्जियों के दाम पहुंचे आसमान पर

गागलहेड़ी। बारिश और मंडियों तक माल की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। 10 दिन में अधिकांश सब्जियों की कीमत में दोगुनाp वृद्धि हुई है। टमाटर जहां 50-60 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है, वहीं लहसुन-अदरक 350 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया है। भिंडी, बैंगन, नेनुआ, परवल, अरुई, लौकी समेत सभी हरी सब्जियां महंगी होने से गृहणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। इस बार की बारिश ने आम जनता की रसोई का स्वाद बिगाड़ कर रख दिया है। बाजारों में हरी सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। एक तरफ जहां प्याज के बढ़ते दाम लोगों के आंखों में आंसू ला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हरी मिर्च, टमाटर और अन्य हरी सब्जियां भी आम जनता को रुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। स्थानीय मंडी के विक्रेताओं का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और जलजमाव के कारण खेतों में सब्जियां सड़ रही हैं। आवक (सप्लाई) कम होने और परिवहन लागत बढ़ने से थोक बाजारों में ही दरें दोगुनी हो गई हैं। व्यापारियों के अनुसार, जब तक बारिश का दौर थमता नहीं और नई फसल बाजार में नहीं आती, तब तक राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर डॉ. धर्म सिंह सैनी का भव्य स्वागत

सब्जियों के तेवर पड़े तीखे

प्याज: भाव 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे।

हरी मिर्च व धनिया: 120 से 150 रुपये प्रति किलो के पार।

टमाटर व गोभी: दामों में 40% से 50% तक का उछाल

बाजार में खरीदारी करने आए स्थानीय निवासियों का कहना है कि अब थाली से हरी सब्जियां गायब होने लगी हैं। मध्यम और गरीब वर्ग के लिए रोजमर्रा का राशन जुटाना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर लगाम लगाने के लिए मंडियों में सख्त कदम उठाए जाएं।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में लोकेश हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

दाम 15-20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़े..

मानसून के साथ ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। मध्यम वर्गीय परिवार में पहले सब्जियों के महीने का खर्च 3000-3500 रुपये का था, जो अब 5000-5500 रुपये तक बढ़ गया है। पिछले 10 दिन में प्रत्येक सब्जियों के दाम 15-20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़े हैं। जहां आलू 20 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। वहीं टमाटर 50-60, लौकी 50-60, तोरई 50-60 रुपये, शिमला मिर्च 140-160 रुपये, हरी धनिया 330-350 रुपये में पहुंच गई है। इसी प्रकार अन्य सब्जियों की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर बड़गांव पुलिस मुठभेड़ में इनामी आरोपी घायल, साथी फरार

 

जावेद राणा

 

Share This Article