मुजफ्फरनगर में प्रधान की भतीजी को लगी ससुराल में आग, हालत गंभीर

प्रधान की भतीजी को जलाया, पंचायत से पहले हुई घटना, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर, ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के आरोप

संतान न होने पर की जा रही थी विवाहिता की प्रताड़ना, परिजनों ने किया हंगामा, ससुराल वाले फरार, थाने में दी गई तहरीर

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव रथेड़ी में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित प्रधान की भतीजी बताई गई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर विवाहिता को जिंदा जलाकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नई मंडी क्षेत्र के गांव बझेड़ी के पूर्व प्रधान मोहम्मद साबिर के परिवार की पारिवारिक भतीजी अमरीन पुत्री साजिद हसन की शादी करीब साढ़े छह वर्ष पहले रथेड़ी निवासी कामिल अहमद के पुत्र शादाब के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी में एसी, कार, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिया गया था, लेकिन विवाह के बाद संतान न होने के कारण अमरीन का उसके पति और अन्य ससुराल वालों के द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था।

अमरीन के चाचा अब्दुल कादिर निवासी बझेडी ने मीडिया को घटना की जानकारी दी। उनके अनुसार, शादी के समय शादाब सऊदी अरब में नौकरी करता था। बाद में वह वापस लौट आया और वर्तमान में गांव बोपाड़ा में परचून की दुकान संचालित कर रहा है। बताया गया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसे समाप्त कराने के लिए समाज के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में कई बार पंचायत भी हुई। आठ दिन पहले रथेड़ी में हुई पंचायत में कोई सहमति नहीं बन सकी, जबकि रविवार को गांव खुड्डा में भी पंचायत प्रस्तावित थी। आरोप है कि पंचायत से पहले ही ससुराल पक्ष ने अमरीन को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से उस पर तेल डालकर आग लगा दी।

इसे भी पढ़ें:  HONUOR KILLING-कोर्ट मैरिज करने पर युवती की गोली मारकर हत्या

अमरीन के चाचा अब्दुल कादिर ने बताया कि घटना के बाद अमरीन के ससुराल कामिल ने गांव के प्रधान को खबर दी थी और फरार हो गये। इसकी सूचना रथेड़ी के प्रधान एहसान ने बझेड़ी के प्रधान मोहम्मद साबिर को दी। इसके बाद परिवार ने अमरीन और उसके ससुराल पक्ष से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो अमरीन गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में चारपाई पर पड़ी थी और उसकी सास उस पर पानी डाल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें:  घर के बाथरूम में नहा रही महिला से पड़ौसी युवक ने की छेड़छाड़

जिला चिकित्सालय के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. बाबूराम ने बताया कि अमरीन 50 प्रतिशत से अधिक झुलसी हुई अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों का दावा है कि उसका शरीर करीब 80 प्रतिशत तक जल चुका है। अस्पताल पहुंचे मोहम्मद साबिर ने बताया कि अमरीन उनके ताऊ के बेटे की पुत्री है और पारिवारिक रूप से उनकी भतीजी लगती है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई पंचायत में अमरीन के परिजनों ने स्पष्ट किया था कि उन्हें शादाब की दूसरी शादी से आपत्ति नहीं है, लेकिन अमरीन के भविष्य की सुरक्षा के लिए उसके नाम संपत्ति किए जाने की मांग रखी गई थी। आरोप है कि इस मांग के बाद से ससुराल पक्ष का रवैया और अधिक प्रताड़नापूर्ण हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन की सभा के लिए सपाइयों ने की बड़ी तैयारी

घटना के बाद जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में परिजन पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। बाद में अमरीन को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि रथेड़ी गांव में विवाहिता के झुलसने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायल महिला को अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि शादाब अपने परिवार का इकलौता पुत्र है और पत्नी अमरीन से कोई संतान नहीं होने के कारण परिवार वंश को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी शादी कराने के लिए अड़ा हुआ था। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पति सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जबकि मौके पर केवल सास मौजूद मिली। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Also Read This

सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप

बांदा-  बांदा में सपा कार्यालय में जयंती कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पार्टी जिलाध्यक्ष ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। बांदा जिले में कालूकुआं स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव के बीच जुबानी जंग हो गई। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता। कार्यक्रम के दौरान विधायक अपने वक्तव्य में सांसद का विरोध कर रहे थे। यह सुनकर सांसद भड़क गईं। वायरल वीडियो में वह कहा

Read More »

एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर

अम्बेडकरनगर- STF ने एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। इसने 15 साल पहले ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं करके जरायम की दुनिया में कदम रखा था। अकबरपुर व महरुआ में दिलीप वर्मा गैंग के साथ मिलकर तीन वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि, पिता व भाई का कहना है कि इस बार संजीव को झूठा फंसाया गया। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंबेडकरनगर निवासी बदमाश संजय उर्फ संजीव मारा गया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसने वर्ष 2011 में अयोध्या के दिलीप वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं

Read More »