SIR ड्यूटी का दबाव: कानपुर में महिला BLO से मारपीट, मेरठ में BLO ने खाया जहर

उत्तर प्रदेश में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। BLO अपने-अपने क्षेत्रों में समय पर फॉर्म भरवाने में जुटे हैं, लेकिन कई जगह तनाव और विवाद भी सामने आ रहे हैं। कानपुर के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में एक महिला BLO शाहिदा परवीन के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहम्मद नईम नाम का व्यक्ति उन्हें लगातार परेशान कर रहा था और विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। शिकायत के आधार पर देर रात बेकनगंज थाने में उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें:  मेडिकल रेप ने अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

इधर देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र में BLO गांव-गांव जाकर डुगडुगी बजाकर लोगों से SIR फॉर्म भरने की अपील कर रहे हैं। BLO मोहम्मद आफताब ग्रामीण इलाकों में घूमते हुए यह कहते नजर आए कि समय से फॉर्म जमा न करने पर मतदाता सूची से नाम हट सकता है। आफताब रोपन छपरा गांव के निवासी हैं और वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय रतनपुरा में प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं।

इसे भी पढ़ें:  बरेली जंक्शन GRP थाने में फायरिंग: इंस्पेक्टर और सिपाही घायल, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इस बीच मेरठ में SIR कार्य के दबाव को लेकर बड़ी घटना सामने आई। पल्लवपुरम क्षेत्र में BLO मोहित चौधरी ने मंगलवार देर रात जहर खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे ICU में हैं। मुरलीपुरा गांव के रहने वाले मोहित सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक हैं और SIR अभियान में BLO की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनके परिवार का आरोप है कि सुपरवाइजर लगातार फोन कर उन्हें परेशान कर रहे थे और सस्पेंड कराने की धमकी दे रहे थे। दबाव में आने के बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।

इसे भी पढ़ें:  प्रमोद राठी के निर्विरोध निर्वाचन पर जश्न-मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने खिलाई जीत की मिठाई

SIR कार्य को लेकर बढ़ते तनाव, शिकायतों और दबाव की घटनाओं से BLO में आक्रोश है। कई जिलों में कर्मचारी संगठन इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं, वहीं कुछ जगह सुरक्षा और व्यवहार को लेकर चिंता भी सामने आई है।

Also Read This

समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता…नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

अंडमान- सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से लगभग 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा कि यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। भारी हवाओं, उबड़-खाबड़ समुद्र और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण यह नौका डूब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और इसने चार अप्रैल को बांग्लादेश छोड़ा था। हादसे में लापता लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोट पर

Read More »

खतौली: पुलिस की दबिश पूर्व सभासद के घर दबिश, महिलाओं से झड़प, एक गिरफ्तार

खतौली बुधवार को नगर के देवीदास मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने पूर्व सभासद विनोद शेरवान के मकान पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान स्थानिय लोगों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नशीले पदार्थ (गांजा) से जुड़े एक मामले में कार्रवाई हुई थी, जिसमें करीब ढाई किलो गांजा लगभग बरामद किया गया था। इस मामले में कई युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व सभासद विनोद

Read More »

दरिद्र बच्चों से किया वादा निभाने मलिन बस्ती पहुंचे योगी के मंत्री

बच्चों, महिलाओं और पुरुषों से मिलकर सुनी पीड़ा, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर किया प्रेरित, जनकपुरी क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शहर की कालोनी जनकपुरी क्षेत्र से सटी मलिन बस्ती में बुधवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब योगी सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक ही भ्रमण पर अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे। अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को मंत्री कपिल देव यहां आये थे और इसके अगले ही दिन बच्चों से किए गए वादे को निभाने पहुंचे मंत्री ने न केवल हालात का जायजा लिया, बल्कि शिक्षा और बुनियादी

Read More »

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोक

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई ट्रांजिट बेल पर रोक लगा दी और उन्हें तीन हफ्ते में जवाब देने का निर्देश दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि खेड़ा असम की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई एक हफ्ते की अग्रिम जमानत पर रोक लगा दी है। यह मामला असम में दर्ज उस एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें खेड़ा पर आरोप है कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ कई पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-धूमधाम से मनाई जायेगी महाराजा

Read More »

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »